Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक सच्चे सिपाही की तरह संगठन के प्रचार प्रसार के लिए, राष्ट्र के निर्माण के लिए सतत जनता के बीच जा कर भाजपा की विचारधारा को रख रहे हैं |

0
170

चंडीगढ़ 1 मार्च, 2021 : किसी भी संगठन की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम यदि कोई करता है तो वो उसका कार्यकर्ता करता है | ठीक उसी प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक सच्चे सिपाही की तरह संगठन के प्रचार प्रसार के लिए, राष्ट्र के निर्माण के लिए सतत जनता के बीच जा कर भाजपा की विचारधारा को रख रहे हैं | जिसका परिणाम ये है कि आज विश्व के सभी राजनैतिक दलों में सबसे ज्यादा सदस्यों की पार्टी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है तो भाजपा को हुआ है |” ये बात भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने आज चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय कमलम् में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान कही | गौरतलब है कि केंद्रीय नेतृत्व ने सौदान सिंह को उपरोक्त सभी प्रदेशों का क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त किया है | इस से पूर्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपरोक्त प्रदेशों के क्षेत्रीय प्रभारी रहे थे | उनके उपरान्त पार्टी ने सौदान सिंह को इस पद के लिए नियुक्त किया | इसी के चलते वो तीन दिवसीय चंडीगढ़ प्रवास पर आये हुए थे | इस दौरान उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ अलग अलग ग्रुप में बैठकें की | उनके साथ पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर और रामबीर भट्टी भी उपस्थित थे | आज पार्टी कार्यालय में सौदान सिंह ने सुबह 10 बजे पार्टी की कोर कमेटी, 12 बजे प्रदेश पदाधिकारियों, 3 बजे पाँचों जिला अध्यक्षों और उनके महामंत्रियों, सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों और विभागों के अध्यक्षों और संयोजकों, 4 बजे सभी पार्षदों के साथ अलग बैठक की | उपरोक्त सभी बैठकों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह ने कहा कि ये वर्ष चंडीगढ़ के लिए चुनावी वर्ष है | दिसम्बर माह में स्थानीय निकाय चुनाव आयोजित होने है और इसकी तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं छोडनी होगी | पार्टी को पूर्व से भी अधिक प्रचंड बहुमत प्राप्ति के लिए उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश में एक माह के भीतर भीतर मतदान सूची पन्ना प्रमुख तक गठित हो जाने चाहिए | साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन के प्रचार प्रसार के लिए वे स्वयं भी मंडल स्तर तक प्रवास करेंगे और इसकी रूपरेखा को तैयार करने के लिए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष और सभी जिला अध्यक्षों को दिशानिर्देश प्रदान किये | इसके साथ साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा किये गए विकास के कार्यों को भी ले जाने की बात कही और कहा कि जिस प्रकार से मोदी सरकार ने जो काम किये हैं इस से देश की जनता में आत्म विश्वास बढ़ा है | आज सभी लोग देश के विकास और विश्व में देश को सर्वोच्च सौपान पर देखने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी उम्मीद रखते हैं और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, सभी देशवासियों के सहयोग से वो दिन दूर नहीं जब भारत विश्व गुरु बनेगा |
इस से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह का संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया कि मूलतः वर्ष 1980 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बने और लगातार प्रचारक के रूप में विभिन्न प्रदेशों में प्रवास किया | इसके उपरान्त सौदान सिंह वर्ष 1993 में भाजपा में सक्रिय रूप से आये और देश के मध्य प्रान्तों में भाजपा का परचम लहराने में अहम भूमिका अदा की | सौदान सिंह इस से पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री भी रहे | वर्तमान में सौदान सिंह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और अभी उन्हें हाल ही में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ का क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त किया गया है | उल्लेखनीय है कि सौदान सिंह का केंद्र चंडीगढ़ रहेगा | सौदान सिंह सादगी, सरल और मधुर वाणी और अपने राजनैतिक अनुभव के धनी माने जाते हैं | इन्हें जो भी जिम्मेदारी संगठन ने दी वहां वहां संगठन दिनोदिन सुदृढ़ हुआ है | ऐसे महान व्यक्ति का मार्गदर्शन हमें सदैव मिलता रहेगा ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है |