चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। द्वारा गणतंत्र दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन भारत मेरी रगो में का आयोजन किया गया। मेदान, इंडोनेशिया में भारत के कौंसल जनरल रघु गुरुराज ने अपने उद्घाटन भाषण के साथ अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन भारत मेरी रगों में का उद्घाटन किया, जहाँ उन्होंने सेभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। रघु गुरुराज ने सभी कवियों की हौंसला अफज़़ाई की।सम्मेलन का सफल संचालन इंडोनेशिया में रहने वाली जानी-मानी कवि जोड़ी आशीष शर्मा और योगिता शर्मा ने किया। आशीष शर्मा एक प्रसिद्ध कवि होने के साथ-साथ आई.ई.ए.एम प्रेसिडेंट और पोइट्री ऐंड लिट्रेरी ग्रुप (पी.एल.जी.) इंटरनैशनल के ग्लोबल वाईस प्रेसिडेंट हैं। योगिता एक उम्दा कवियित्री के साथ आई.ई.ए.एम की कल्चरल कन्वीनर और महिला काव्य मंच इंडोनेशिया इकाई की प्रेसिडेंट हैं।दुनिया भर से जाने-माने कवि इस सम्मेलन में शामिल हुए। भारत के नारनौल से प्रसिद्ध कवि और लेखक दोहा सम्राट डॉ. रामनिवास ‘मानव’ ने शिरकत की। डॉ.रामनिवास ‘मानव’, मनु मुक्त मानव मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक चेयरमैन हैं। चण्डीगढ़ से प्रसिद्ध कवि एवं लेखक प्रेम विज ने सम्मेलन में सहभागिता की। पटियाला से प्रसिद्ध कवि एवं लेखक नरेश गुप्ता ‘नाज़’ ने अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन शिरकत की। नरेश नाज़ महिला काव्य मंच (रजि.) के संस्थापक चेयरमैन हैं। ओमान से प्रसिद्ध कवि और पोइट्री ऐंड लिट्रेरी ग्रुप (पी.एल.जी.) इंटरनैशनल के ग्लोबल प्रेसिडेंट तुफैल अहमद सम्मेलन में शामिल हुए। प्रसिद्ध कवयित्री, लेखिका एवं महिली काव्य मंच की अंतर्राष्ट्रीय महासचिव दुर्गा सिन्हा ‘उदार’ ने सहभागिता की। जाने-माने कवि रणविजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. विनोद कुमार शर्मा – संपादक, (भारत), स्नेहा देव (दुबई), प्रो.सतीश सेठी (कनाडा), मीनाक्षी गांधीगुप्ता और मीनाक्षी श्रीवास्तव मीनू (इंडोनेशिया) ने इस सम्मेलन में सहभागिता की। सभी कवियों ने अपनी बेहतरीन कविताएँ सुना कर सबका मन मोह लिया। सम्मेलन में आई.ई.ए.एम प्रबंधन कमेटी के सदस्य सुरेश चौधरी और विजय अग्रवाल भी शामिल हुए। कार्यक्रम में आई.ई.ए.एम द्वारा प्रस्तुत नाटक आइए अपने संविधान को जानें” का वीडियो भी चलाया गया। विजय अग्रवाल ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020