चंडीगढ़: 20-01-2021: भाजपा महिला मोर्चा चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा आज राष्ट्रीय लेवल पर पर स्केटिंग रोलर पर भांगड़ा प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल विजेता चंडीगढ़ की मिस जानवी जिंदल को महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती आशा कुमारी जसवाल एवं प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सुनीता धवन जी के नेतृत्व में सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्री प्रेम कौशिक जी, भाजपा कार्यालय इंचार्ज देवी सिंह जी, भाजपा महिला मोर्चा महासचिव श्रीमती रूबी गुप्ता, श्रीमती नेहा अरोड़ा जी एवं भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित रहे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशा कुमारी जसवाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज 21वीं शताब्दी में बच्चियां फ्रंट लाइन पर राष्ट्र का प्रदेश का अपने परिवार का आन बान शान बढ़ा रही है आज की तिथि में कन्या का घर में जन्म होना लक्ष्मी का शुभ आगमन माना जाता है और गर्व महसूस किया जाता है प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनीता धवन जी ने कहा की भाजपा महिला मोर्चा होनहार बच्चियों को भविष्य में इसी प्रकार प्रोत्साहन देने के लिए सम्मानित करती रहेगी और हम आशा करते हैं कि जानवी जिंदल की तरह और भी बेटियां चंडीगढ़ का नाम रोशन भविष्य में अवश्य करेंगी महिला मोर्चा समाज के प्रत्येक वर्ग की बच्चियों के टैलेंट को उत्साह देने के लिए हर संभव सहयोग करने के लिए भविष्य में प्रयासरत है।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020