Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

सिटी एन जी ओआई ने दिए जे एंड की रजौरी अनाथालय की लडक़ी को लैपटाप दिया

0
166

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। सिटी के एक एन जी ओ आई एम स्टिल ह्यूमन ने नौवीं क्लास की स्टूडेंट सोनिया को एक लैपटाप प्रदान किया है। सोनिया जम्मू कश्मीर के रजौरी जिले के एक अनाथालय में रहती है। एन जी ओ ने उसकी शिक्षा में सपोर्ट करने के लिए उसक ो लैपटाप उपलब्ध करवाया है।एन जी ओ द्वारा यह लैपटाप एम स्टिल ह्यूमन स्कालरपशिप प्रोग्राम के अंतर्गत उपलब्ध करवाया गया है। रजौरी की रहने वाली सोनिया की मेहनत और उसकी शैक्षणिक आवश्यकताओं की जानकारी सैनिक वेलफेयर बोर्ड, पंजाब के चेयरमैन ब्रिगेडियर सतिंदर सिंह द्वारा मिलने के बाद उसको यह लैपटाप प्रदान किया गया। ऐसा नहीं है कि एनजीओ ने पहली बार इस प्रकार का गौरवशाली कार्य किया बल्कि इसके पहले भी एन जी ओ द्वारा लैपटाप और अन्य शैक्षणिक सामग्री जरूरतमंद स्टूडेंट्स को प्रदान की जाती रही है। आई एम स्टिल ह्यूमन के फाउंडर विवेक मेहरा ने कहा कि सोनिया जैसी गर्ल्स देश का भविष्य हैं। इन बच्चों को अपने लक्ष्य और सपनों तक पहुंचने के लिए थोड़ी मदद की आवश्यकता होती है। जिन लोगों के पास सबकुछ है वह ऐसे बच्चों की मदद को आगे आ सकते हैं। जैसे ही हमारी टीम को सोनिया के बारे में जानकारी मिली हमने लैपटाप की व्यवस्था की और उसको लैपटाप प्रदान कर दिया।इसके अतिरिक्त एन जी ओ ने भारतीय सेना के शहीदों के कई बच्चों को गोद लिया है। एन जी ओ द्वारा इन बच्चों को शैक्षणिक मदद दी जाती है। मेहरा ने कहा कि हमारे युवाओं को सही दिशा में एक पुश चाहिए। इसके माध्यम से वह अपनेसपनों को पाने में कामयाब होते हैं। एन जी ओ द्वारा बच्चों की शिक्षा के अतिरिक्त महिलाओं के कल्याण और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद के साथ सेना के लोगों और उनके परिवारों की मदद भी की जाती है।