Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पूर्व पार्षद सौरभ जोशी ने चंडीगढ़ प्रशासक को लिखा पत्र- तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा पटवारी डेपूटेशन पर लगाने की मांग

0
212

चंडीगढ़ सुनीता शास्त्री। शहर के सीनियर भाजपा नेता व नगर निगम चंडीगढ़ के पूर्व पार्षद सौरभ जोशी ने पंजाब के राज्यपाल व केंद्रीय शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर से मांग की है कि चंडीगढ़ नगर निगम में तहसीलदार, नायब-तहसीलदार, कानूनगो व पटवारी के खाली पदों को डी.सी. आफिस चंडीगढ़ से डेपूटेशन द्वारा भरा जाए।श्री जोशी ने कहा कि नगर निगम पहले ही वित्तीय संकट का सामना कर रहा है तथा इन पदों पर सीधी भर्ती करने से और वित्तीय बोझ पड़ेगा। उन्होंने बताया कि यह पद भरने के लिए नगर निगम के कमिश्रर कार्यालय द्वारा पद भरने के लिए विज्ञापन भी जारी किया गया है। श्री जोशी ने यह भी मांग की कि यह विज्ञापन भी वापिस लिया जाए।उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के गांव म्यूसिंपल कार्पोरेशन में शामिल करने के बाद डिप्टी कमिश्रर कार्यालय में काम करते तहसीलदार, नायब-तहसीलदार कानूनगो तथा पटवारी भी कार्पोरेशन में डेपूटेशन पर भेज देने चाहिए।