पंचकूला 7, दिसंबर गौरव शर्मा संयुक्त निदेशक, जिला उद्योग केन्द्र, पंचकूला, की अध्यक्षता में जिला पंचकूला में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक मुख्य जिला प्रबन्धकअग्रणी बैंक, पी.ऐन.बी सेक्टर-5, पंचकुला में बुलाई गई। इस बैठक में श्री बी.पी सिँह, मुख्य जिला प्रबन्धक, अग्रणी बैंक व 12बैंको के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। बैठक की शुरूआत में अध्यक्ष श्री गौरव शर्माजी ने सभी उपस्थित सदस्यों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के बारे में अवगत कराते हुए बताया गया कि इस योजना के तहत योग्य व्यक्ति को अपना कार्य शुरू करने हेतु अधिकतम 25 लाख रूपये की राशि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में व 10 लाख रूपए तक की राशि सर्विस क्षेत्र में बैंकोंद्वारा प्रदान करवाई जाती है। जिसमें15-35 प्रतिशत तक की सब्सिडी का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त, उपायुक्त महोदय पंचकूला द्वारा दिनांक18.09.2020 को दिये गए निर्देशों से अवगत कराते हुए यह भी बताया कि जिला पंचकूला की प्रगति को बढानेके लिए ”एक प्रस्ताव प्रति बैंक शाखा योजना” के अनुसार प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जिले की सभी बैंक शाखाएं कम से कम एक लोन प्रस्ताव जिला उद्योग केन्द्र, पंचकूलामें भेजना सुनिश्चित करेंगी। उपस्थित सभी सदस्यगणों ने इस प्रस्ताव का स्वागत करतेहुए आश्वासन दिया कि इस योजना की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। अंत में श्री बी.पी सिँह, मुख्य जिला प्रबन्धक ने सभी सदस्यों का धन्यावाद किया।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















