भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा राम-सीता और लक्ष्मण सहित महर्षि वाल्मीकि की झांकियों ने मन मोह लिया
चंडीगढ़ सुनीता शास्त्री । भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक कमेटी चंडीगढ़ के चेयरमैन कुलदीप ढिलोड व पूर्व चेयरमैन गुरचरण सिंह की अध्यक्षता में भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव अवसर पर वीरवार को एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ये शोभायात्रा वाल्मीकिमन्दिर सेक्टर 20 से शुरू होकर सेक्टर 20, 21, 22, 23, 24 के अंदर से होते हुए वाल्मीकि मन्दिर डडूमाजरा में सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में फूलों और गुबारों से आकर्षक रूप से तैयार घोड़ागाड़ी में भगवान राम-सीता और लक्ष्मण सहित महर्षि वाल्मीकि की झांकियों ने सबका मन मोह लिया। शोभायात्रा की अगुआई झंडा उठाये 05 महिलाओं द्वारा की गयी थी। उनके पीछे बैंड बाजा वाले चल रहे थे।इस अवसर पर भगवान वाल्मीकि शोभा यात्रा आयोजक कमेटी चंडीगढ़ के गीता राम चौधरी, नीटू,पवन नेहरू,रवि आदिवाल, सुमन, मोना,रेनू नेहरू,सोनिया,पवन अटवाल, संजीव राही,तरसेम,रिंकू,समय सिंह,बंटी गहलोत,विजय,सतीश,राजिंदर मकवाना, सन्नीबिरला पदाकिारी मौजूद थे।भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक कमेटी चंडीगढक़े पूर्व चेयरमैन गुरचरण सिंह के अनुसार भगवान वाल्मीकि के पावन प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में आज शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। शोभायात्रा के दौरान समुदाय के भक्तों में उत्साह देखते ही बनता था। शोभायात्रा के माध्यम से लोगों को सन्देश दिया गया कि कोरोना संकटकाल की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ के सभी निवासियों को सरकारी नियमों का पालन करने का संदेश भी दिया गया। शोभायात्रा वाल्मीकि मन्दिर सेक्टर 20 से शुरू होकर सेक्टर 20, 21, 22, 23, 24 के अंदर से होते हुए वाल्मीकि मन्दिर डडूमाजरा में सम्पन्न हुई।



















