Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पंजाबभाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर जानलेवा हमले के विरोध में जोरदार रोष प्रदर्शन

0
185

पंजाबभाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर जानलेवा हमले के विरोध में जोरदार रोष प्रदर्शन
चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री।

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढक़े अध्यक्ष अरुण सूद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर जानलेवा हमला करने के विरोध में जोरदार रोष प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय कमलम में एकत्रित हुए और पंजाब कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने के लिए मार्च प्रारम्भ किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में कांग्रेस शासित पंजाब सरकार के विरोध में लिखी तख्तियां भी ले रखी थी। चंडीगढ़ढ़ पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को 20-21-33-34 के चौक पर रोक लिया गया जहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लगभग 1 घंटे तक धरना दिया गया और कांग्रेस पार्टी तथा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि पंजाब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर कांग्रेस पार्टी के गुंडों द्वारा जानलेवा हमला किया गया जो की अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कांग्रेस सरकार को इस कायराना हरकत के लिए आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार पंजाब में किसानों को केंद्र सरकार द्वारा पारित बिलों पर गुमराह कर भागने का प्रयास कर रही है और भारतीय जनता पार्टी अपने जन-जागरणअभियान के द्वारा पंजाब के किसानों को सच्चाई से अवगत करा रही है। जन जागरण अभियान से घबरा कर पंजाब की कांग्रेस सरकार घटिया और ओछी हरकतों पर उतर आइअरुण सूद ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा था की पंजाब के किसानों को 90 हजार करोड़रूपए का कर्ज माफफ़ कया जाएगा। इतना ही नहीं किसानों को और भी कई लाभ दिए जाएंगे लेकिन विगत सा तीन वर्षों से पंजाब के किसान अपने आप को कांग्रेस के हाथों ठगा महसूस कर रहे हैं ।

अरुण सूद ने केंद्र सरकार से मांग की कि पंजाब सरकार को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। संगठन महासचिव दिनेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को अपनी असफलता का आभास हो गया है और अपनी खिसियाहट छिपाने के लिए गुंडा तत्वों की सहायता लेकर भाजपा नेताओं को खामोश करने और जनता में भय फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर जानलेवा हमला करने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। भाजपा महासचिव रामवीर भट्टी ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों को गुमराह कर पंजाब का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों के प्रदर्शनों में अराजक तत्वों को शामिल करवा कर देश विरोधी बातें की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब का किसान अन्नदाता है और देश में हरित क्रांति और श्वेत क्रांति का जन्मदाता है, वह कभी हमलावर नहीं हो सकता। उन्होंने अश्वनी शर्मा पर हुए हमले पर की प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के एक भी कार्यकर्ता को यदि कैप्टन सरकार द्वारा नुकसान पहुँचाया गया तो पार्टी मूकदर्शक बन कर नहीं बैठेगी और ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।