
दैनिक भास्कर
Jun 01, 2020, 08:50 AM IST
जालंधर. लॉकडाउन के समय भी नारी निकेतन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बेटी की विदाई की गई। नारी निकेतन की बेटी अर्शदीप की संगरूर जिले के गांव बखोरा कलां निवासी रामफल सिंह के साथ शादी की गई।
आनंद कारज समारोह गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब सेंट्रल टाउन में आयोजित किया गया। नारी निकेतन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश गुजराल, महासचिव गुरजोत कौर, ट्रस्टी सीमा चोपड़ा, नीना सोंधी, दीक्षा गुजराल ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी। यहां सीईओ नविता जोशी, अंजू वर्मा, बलविंदर कुमार मौजूद रहे।