
दैनिक भास्कर
Apr 24, 2020, 05:00 AM IST
पटियाला. पटियाला के खंडा चौक पर कर्फ्यू तोड़कर दूसरों की जिंदगी दांव पर लगाने वालों को पुलिस ने आरती उतार कर शर्मिंदा किया। डीएसपी ट्रैफिक अछरू राम शर्मा ने सड़क पर घूम रहे लोगों को रोका और उनके लिए ओम जय जगदीश हरे, प्रभु इन मूर्खों को सदबुद्धि दे, गाकर उनकी आरती उतारी। इसके साथ उन्हीं लोगों से ताली भी बजवाई।



















