Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

शहर में चालू होने को है नया बिजली अर्बन फीडर, हरिपुर ग्रिड से जुड़ा शहर

0
374

दैनिक भास्कर

Apr 24, 2020, 05:00 AM IST

डेराबस्सी. कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही मुहिम के बावजूद बिजली महकमे का अमला शहर में बेहतर बिजली सेवाएं देने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। हरिपुर कूड़ा में नए बने ग्रिड से डेराबस्सी शहर को नए फीडर से जोड़ा जा रहा है जिसका इसका 50 फीसदी काम पूरा भी कर लिया गया है। शुक्रवार को भी इसी प्रोजेक्ट के तहत सैदपुरा के 220 सबस्टेशन से बिजली सप्लाई सुबह 9 से 3 बजे तक आदर्श नगर व सरस्वती विहार में बंद रहेगी। 
जानकारी देते हुए पावरकॉम सबडिवीजन डेराबस्सी के एसडीओ अमनप्रीत सिंह मावी ने बताया कि नए बने हरिपुर कूड़ा ग्रिड से भी शहर को जोड़ा जा रहा है। हालांकि शहर में पहले ही 4 फीडर के तहत बिजली सप्लाई की जा रही है परंतु अब हरिपुर कूड़ा बिजली ग्रिड से शक्ति नगर कॉलोनी, सरस्वती विहार और आदर्श नगर को अलग से जोड़ा जा रहा है। इसके तहत शक्तिनगर का काम पूरा हो चुका है जबकि आदर्श नगर और सरस्वती विहार के लिए खंभे लगाकर उस पर ओवरहेड इंसुलेटेड केबल डालने का काम जारी है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत 60 खंभे लगाए जाने हैं जिनमें से 30 खंभे लगा दिए गए हैं। बाकी का काम भी 1 हफ्ते के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। गर्मी में बढ़ने पर आमतौर पर लोड बढ़ जाता है और ओवरहेड तारें अक्सर फॉल्टी हो जाती हैं।