चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री: उभरते बॉडी बिल्डरों को वैश्विक स्तर पर अपना दमखम साबित करने के लिए एक बेहद जरूरी मंच प्रदान करते हुए स्टडफास्ट न्यूट्रिशन प्रेजेंट्स शेरू क्लासिक आईएफबीबी प्रो लीग क्वालीफायर सीरीज रविवार को आयोजित की गई। ‘स्टडफास्ट न्यूट्रिशन प्रेजेंट्स शेरू क्लासिक’ आईएफबीबी प्रो लीग क्वालीफायर सीरीज- चंडीगढ़ में ३०० से अधिक महिला और पुरुष एथलीट्स ने हिस्सा लिया और उन्होंने प्रतिष्ठित आईएफबीबी प्रो कार्ड्स के लिए सात कैटेगरीज में एक-दूसरे का मुकाबला किया। शेरू अंग्रीश, जो कि आईएफबीबी प्रो कार्ड हासिल करने वाले दूसरे भारतीय हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्टीफाइड प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर, के संरक्षण में टैगोर थिएटर में आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में आईएफबीबी प्रो कार्ड हासिल करने के लिए युवा प्रतिभागियों में काफी अधिक जोश था। ‘स्टडफास्ट न्यूट्रिशन प्रेजेंट्स शेरू क्लासिक’ आईएफबीबी प्रो लीग क्वालिफायर सीरीज, वास्तव में दमखम दिखाने की प्रतिस्पर्धा है, जिसमें तीन पुरुष और चार महिला कैटेगरीज मेंआईएफबीबी प्रो कार्ड्स हासिल करने के लिए एथलीटों ने सबसे बड़े मंच मिस्टर ओलंपिया लास वेगास का हिस्सा बनने केलिए अपनी यात्रा शुरू करने का मौका मिलता है।‘स्टडफास्ट न्यूट्रिशन प्रेजेंट्स शेरू क्लासिक’ आईएफबीबी प्रो क्वालिफायर्स के माध्यम से उभरते एथलीटों को एक अनूठा मंच प्रदान करता है, उन्हें प्रो कार्ड्स कमाने का मौका देता है और प्रो शो में उनकी एंट्रीज का रास्ता तैयार करता है। इसके माध्यम से वे मिस्टर ओलंपिया स्टेज पर पहुंचते हैं जो कि हर उभरते एर्थीट का सपना होता है। दुनिया भर के एथलीटों के लिए एक ओपन-फॉर-ऑल चैंपियनशिप, ‘स्टडफास्ट न्यूट्रिशन प्रेजेंट्स शेरू क्लासिक’आईएफबीबी प्रो लीग क्वालिफायर सीरीज को भारत में एक वैश्विक मंच लाने के लिए डिजाइन किया गया है। इससे भारतीय एथलीटों को अपने देश में प्रतिस्पर्धा करने में आसानी होगी, जहां पहले उन्हें क्वालीफायर्स राउंड्स में हिस्सा लेने के लि विदेश जाना पड़ता था। क्वालिफायर सीरीज में कई कैटेगरीज में प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिला, जिनमें मैन्स बॉडी बिल्डिंग,मैन्स फिजिक, मैन्स क्लासिक फिजिक, वुमेंस क्लासिक फिजिक, वुमेंस बिकिनी, वुमेंस फिगर और वुमेंस फिटनेस शामिल हैं।





















