चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण सूद ने संगठन का विस्तार करते हुए पार्टी के दो जिलाध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए श्री जितेन्द्र पाल मल्होत्रा को जिला नं. 1 तथा श्री रविन्द्र पठानिया को जिला नं.2 का अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के प्रदेश महासचिव चन्द्रशेखर ने बताया कि जिला न.1 में 6 तथा जिला नं. 2 में 8 मंडल हैं। जिला नं. 1 के अध्यक्ष जितेन्द्र पाल लम्बी अवधि से पार्टी के साथ जुड़े रहे हैं। वे इससे पूर्व भी जिलाध्यक्ष का दायित्व निर्वहन कर रहे थे। इसके अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के नवीनीकरण हेतु गठित समिति के भी वे संयोजक रहे हैं और उनकी देखरेख में ही पार्टी कार्यालय को आधुनिक एवं सम्पूर्ण सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।जिला नं. 2 के नवनियुक्त अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया भारतीय जनता पार्टी में इससे पूर्व भी कई दायित्व निर्वहन कर चुके हैं। इससे पूर्व वे पार्टी के सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के सह-संयोजक, संयोजक के अतिरिक्त सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे हैं। विगत 6 वर्षों से रविन्द्र पठानिया पार्टी के मीडिया विभाग के संयोजक का सफल दायित्व निर्वहन करते रहे हैं।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020