
महात्मा गांधी के दिखाए गए रास्ते पर चलकर ही देश का विकास संभव है। यह बात यहां जीरकपुर में भाजपा द्वारा निकाली गई गांधी संकल्प यात्रा के दौरान मंडल प्रधान शशांक दुग्गल ने कही।
‘मन में बापू’ व ‘संकल्प यात्रा’ का कार्यक्रम दुग्गल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। यह कार्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 जन्म जयती के उपलक्ष्य में किया गया। जीरकपुर के बीजेपी के कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ता इसमें उपस्थित रहे। संकल्प यात्रा “राम’ के जय घोष के साथ गुरुनानक एन्क्लेव ढकोली से आरम्भ होकर पुलिस थाना के आगे से होती हुई गाजीपुर रोड से एमएस एन्क्लेव से होते हुए ग्रीन वैली पार्क पर पहुंच कर समाप्त हुई।
इसमें सुदेश ढींगरा, चंपा राणा, लीना राठौड़, रविंद्र कौर, मनजीत कौर, चंद्रमा मिश्रा, सुनील बख्शी, हेमंत सिंह राठौड़, बलजीत सैनी, गनेज़ह शर्मा, दीपक अरोड़ा, अमन लाम्बा, हर्ष धीमान, राकेश खेर, राजमणि तिवारी, जोगिंदर मोहन शर्मा, अनिल शर्मा, अवतार सिंह राणा, विवेक भास्कर, राजीव बंसल, राम सिंह, कैलाश देव सेमवाल सहित सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी मंडल जीरकपुर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।