चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। मनीमाजरा, निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आर्शीवाद से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा मौली जागरां स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन में 17वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 25 महिलाओं सहित कुल 178 निरंकारी श्रद्धालुओं ने भी मानव समाज के इस पावन कार्य में अपना अहम योगदान दिया। इस शिविर का उद्घाटन चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर श्री राजेश कालिया जी ने अपने कर कमलों द्वारा किया।इस अवसर पर रक्तदाताओं को संबोधन करते हुए मेयर श्री राजेश कालिया जी ने कहा ’’रक्त की प्रत्येक बून्द जीवन देने में सहायक होने के साथ साथ किसी को नवजीवन देने का सर्वोत्तम उपहार भी है। यह मानव के लिए बहुतगर्व की बात है कि वो अपने जैसे दूसरे मानव को जीवन देने में सहायक सिद्व होता है। इसीलिए तो रक्तदान को महादान कहा गया है।’’उन्होंने मिशन द्वारा अन्य सामाजिक कार्यों जैसे सफाई अभियान, वृक्षारोपण, अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस में दिए जा रहे योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि मिशन द्वारा प्रशासन को सदैव सामाजिक कार्यों में सहयोग दिया जाता रहा है और अपेक्षा करते हैं कि मिशन की ओर भी आगे भी सहयोग मिलता रहेगा।संत निरंकारी मंडल की चंडीगढ़ के संयोजक श्री नवनीत पाठक जी ने बताया’’ निरंकारी मिशन स्वैच्छिक रक्तदान करने वाली विश्व की अग्रणी संस्था है। उन्होंने कहा कि सद्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से अब तक निरंकारी मिशन द्वारा 10 लाख से अधिक युनिट रक्तदान कर चुका है इसके इलावा सफाई अभियान, वृक्षारोपण, कुदरती आपदाओं में बचाव कार्य हो या रक्त दान शिविर आदि जैसे कार्यो के लिए निरंकारी मिशन के श्रद्धालु हमेशा तत्पर रहते है।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020