Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

भारत-दक्षिण अफ्रीका पहला टी-20 बारिश के कारण रद्द, दूसरा मुकाबला 18 सितंबर को होगा

0
329

  • बारिश के कारण टॉस हुए बिना ही मैच को रद्द घोषित कर दिया गया
  • तीन टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा

Dainik Bhaskar

Sep 15, 2019, 08:10 PM IST

खेल डेस्क. भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को धर्मशाला में बारिश के कारण रद्द हो गया। शहर में सुबह से लगातार बारिश के कारण मैदान पूरी तरह पानी से भर गया था। मैच को टॉस हुए बिना ही रद्द घोषित कर दिया गया। सीरीज का दूसरा मुकाबला 18 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा। इसके बाद तीसरा मैच 22 सितंबर को बेंगलुरु में होगा।

भारत vs दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 13 टी-20 हुए, भारतीय टीम 8 में जीती। दक्षिण अफ्रीका को 5 मैचों में सफलता मिली। भारत में दोनों के बीच दो मैच खेले गए। दोनों मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीकी टीम जीती। पिछली बार दोनों टीमें न्यूलैंड्स में आमने-सामने हुई थी। तब भारतीय टीम ने उस मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया था।

दोनों टीमें
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चहर, खलील अहमद, दीपक चहर, नवदीप सैनी।

दक्षिण अफ्रीका : क्विंटन डीकॉक (कप्तान), तेम्बा बवुमा, जुनियर डाला, बोर्न फोर्चुन, ब्यूरेन हैंड्रिक्स, रीजा हैंड्रिक्स, डेविड मिलर, एनरिच नोर्त्जे, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, जेजे स्मट्स, रसी वान डर डुसेन।

DBApp