- भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ ने फेई जियांग सुन 21-12, 17-21, 21-14 से हराया
- लक्ष्य सेन ने डेनमार्क के विक्टर को 21-14 21-15 से हराकर बेल्जियन इंटरनेशनल खिताब जीता
Dainik Bhaskar
Sep 15, 2019, 09:31 PM IST
खेल डेस्क. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा ने रविवार को वियतनाम ओपन खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में दूसरी सीड सौरभ ने चीन के फेई जियांग सुन 21-12, 17-21, 21-14 से हरा दिया। इससे पहले सौरभ ने सेमीफाइनल में जापान के मिनोरू कोगा को 22-20, 21-15 से हराया था।
मैच के पहले सेट में 25 वर्षीय सौरभ ने फेई जियांग को 21-12 से हराया था। इसके बाद फेई ने शानदार वापसी की और सौरभ को दूसरे सेट में 21-17 से हराते हुए मैच बराबर कर दिया। तीसरे और निर्णायक सेट में सौरभ ने फिर वापसी की और फेई को 21-14 से हराते हुए मैच अपने नाम कर लिया। यह मैच 72 मिनट तक चला।
भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी श्री #SourabhVerma को चीन के खिलाड़ी सुन फेई जियांग को पराजित कर #VietnamOpen खिताब अपने नाम करने पर बहुत-बहुत बधाई। ऐसे ही आप देश का नाम रौशन करते रहें, शुभकामनाएं! @sourabhverma09 https://t.co/pVJXaWVEsC
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 15, 2019
लक्ष्य ने बेल्जियन इंटरनेशनल खिताब जीता
वहीं, भारत के उभरते युवा शटलर लक्ष्य सेन ने शनिवार को उलटफेर करते हुए बेल्जियन इंटरनेशनल चैलेंज खिताब जीता। लक्ष्य ने पुरुष एकल वर्ग में डेनमार्क के दूसरी सीड विक्टर स्वेंड्सन को सीधे सेट में 21-14 21-15 से हराया। यूथ ओलम्पिक में रजत पदक विजेता लक्ष्य ने यह मुकाबला 34 मिनट में जीत लिया।




















