चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। आम जनता तक प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए सीढ़ी तैयार की जा रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार चंडीगढ़ संगठन द्वारा एक दिवसीय पदाधिकारी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से लोग सदस्य बनने के लिए एकत्रित हुए। दिल्ली से राष्ट्रीय प्रशिक्षक राजमणि ने योजनाओं के बारे में विस्तार से ट्रेनिंग दी। इस शिविर में शिरकत करने के लिए दिल्ली से राष्ट्रीय अध्यक्ष पुषेश आर्या, राष्ट्रीय महामंत्री जयघोष द्विवेदी, प्रवीण बंसल व प्रह्लाद सिंह विशेष तौर पर पधारे। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश प्रभारी शैलेंद्र विजय वर्गीय, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सहारनपुर नीरज माहेश्वरी, हिमाचल संयोजक आर.एस नेगी, पंजाब प्रभारी तरूण जैन, करनाल उपाध्यक्ष कुलदीप आर्या, प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी प्रचार प्रसार चंडीगढ़टीम के अध्यक्ष रितेश माहेश्वरी, महिला अध्यक्ष प्रभा शारदा, महासचिव प्रशांत दीवान, सचिव दमनदीप कौर, मौलीजागरां संयोजना भेरू गिर, मीडिया प्रभारी धीरेंद्र प्रताप दुबे व टेक चंद सैनी उपस्थित थे। ट्रेनिंग लेने के लिए सदस्य बनने पहुंचे लोगों को राजमणि द्वारा योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई व उनके सवालों का भी जवाब दिया गया। राजमणि ने कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री मोदी के मिशन से प्रभावित हैं उनके लिए हमारे अभियान के द्वार खुले हुए हैं। उन्होंने बताया कि यह योजनाएं गरीबों के लिए एक दम मुफ्त हैं बस जरूरत है उनको जागरूक करने की।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020