Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

रक्षाबंधन के दिन पीजी में रह रही दो सगी बहनों का दोस्त ने कर दिया मर्डर

0
220

  • चंडीगढ़ के सेक्टर-22 सी इलाके की घटना, जीरकपुर का रहने वाला आरोपी कुलदीप फरार
     

Dainik Bhaskar

Aug 15, 2019, 07:54 PM IST

चंडीगढ़। यहां के सेक्टर-22 इलाके में पीजी में रहने वाली दो सगी बहनों का रक्षाबंधन के दिन मर्डर कर दिया गया। घटना सुबह 5.10 बजे की है। जब उन्हीं के दोस्त ने चाकू और नुकीली चीजों से मर्डर कर दिया। दोनों बहनों के शव बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर पड़े थे। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मर्डर से पहले दोनों बहनों के साथ खूब हाथापाई की थी। 

मृतक बहनों की पहचान फाजिल्का की रहने वाली राजवंत कौर और मनप्रीत कौर के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजवंत बड़ी है। आरोपी की उसी के साथ जान पहचान थी। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। जिसमें कुलदीप सुबह 5.09 मिनट पर चोरी छिपे उनकी कोठी में घुसते नजर आ रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। सेक्टर-17 थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। 

दोपहर 2 बजे चला वारदात का पता
वारदात का पता दोपहर 2 बजे चला। क्योंकि रक्षा बंधन होने की वजह से दोनों बहनों ने अपने भाई का फोन नहीं उठाया और न ही उसे फोन किया। उन्होंने रिश्तेदारों को देखकर आने के लिए कहा। रिश्तेदार सेक्टर-22 की कोठी नंबर 2595 में पहुंचे तो अंदर दोनों बहनों के शव मौजूद थे।  

पुलिस तुरंत हरकत में आई और आसपास के सीसीटीवी की फुटेज चैक की। पुलिस ने फुटेज इसी कोठी में रहने वाले नेपाली युवक को दिखाई तो उसने तुरंत बता दिया कि ये कुलदीप है, जो पहले भी इनके पास आता था। 

जीरकपुर की कंपनी में काम करती थी दोनों बहनें
बताया जा रहा है कि दोनों मृतक बहनें जीकरपुर की एक कंपनी में काम करती थी। पिछले एक साल से इस मकान में रह रही थी। उनका भाई मोहाली फेस-7 में काम करता है। वह गुरुवार को गांव चला गया था। मर्डर की सूचना मिलते ही गांव से परिजन चंडीगढ़ पहुंचे। पुलिस ने मृतक बहनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।