चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। भारतीय जनता पार्टी द्वारा वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की स्मृति में श्रद्धान्जली समारोह का आयोजन किया जिसमे ंपार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष रामबीर भट्टी, महापौर राजेश कालिया, महासचिव प्रेम कौशिक आदि ने भी श्रध्दासुमन अर्पित किये । इस कार्यक्रम में सभी लोगों ने नम आँखों से दिवंगत आत्मा को श्रद्धान्जली देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की । इस दु:ख की घड़ी में उपस्थित पार्टी कार्यकर्तायों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सुषमा स्वराज जी सादगी और आम विचारधारा की धनी थी । वे सभी कार्यकर्तायों के साथ सहज भाव से मिलती थी और उनकी सादगी भरी जिंदगी से प्रभावित होकर उन्होंने लोगों के दिलों पर राज किया । आज हर कोई उनको चाहने वाला उनके साथ बिताये पलों को याद कर कर के अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रहा है ।इतना ही नहीं सुषमा जी ने पाकिस्तान को करार जवाब देने के लिए अन्तराष्ट्रीय मंच पर उसको अलग थलग करने के लिए कई बार ललकार भी भरी । अपनी कूट नीति के माध्यम से पाकिस्तान की किरकिरी करवाई और अपना लोहा मनवाया । यहउनके प्रति स्नेह ही है कि विपक्षी दलों के नेता भी सुषमा जी की तारीफ किये बिना रह न सका । उनके आकस्मिक निधन से पार्टी को भारी नुक्सान हुआ है जिसकी क्षति पूर्ति नहीं की जा सकती अपनी भावभीनी श्रद़र्धान्जली अर्पित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार ने कहा कि सुषमा जी ने जो भी निर्णय लिए उनको कसौटी पर परखने के बाद लिए जिसके लिए देश विदेश में लोग उनको याद करते हैं । उनके पास जो भी गया वो खाली हाथ नहीं लौटता था । वे हर आम जन से मिलकर उनका हाल चाल जरूर पूछती थी । उन्होंने अपने नियमों को लेकर किसी के आगे सर नहीं झुकाया और जब भी मंत्री रही बड़ी निडरता से समय का डट कर मुकाबला किया और कठोर से कठोर निर्णय लेने के लिए में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी । ऐसे ऐसे ऐतिहासिक फैसले लिए जिसकीकोई तुलना नहीं है । ऐसे महान सख्शियत विरली होती हैं ।आज वे हमारे बीच नहीं हैं परन्तु उनकी सभी बातें जो उनके साथ लोगों ने साँझा की और उनको बतायी वो लोगों को भूली नही हैं न ही भूलेंगी ।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















