Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

बचपन में मुझे इसे लेकर घुटन महसूस होती थी, लेकिन तब मुझे यह समझ नहीं थी

0
324

  • जन्म से पुरुष था अब सर्जरी करवाकर पुरुष से महिला बनी पंजाब के एक शहर की अवनिका
  • पीजीआई में हुई सफल सर्जरी, तीन से चार हफ्ते में महिला का जीवन गुजार सकेगी

Dainik Bhaskar

Aug 08, 2019, 06:32 AM IST

चंडीगढ़ (मनोज अपरेजा). मैं मन से एक महिला थी लेकिन ईश्वर ने मुझे पुरुष के रूप में इस धरती पर भेज दिया। बचपन में मुझे इसे लेकर घुटन महसूस होती थी, लेकिन तब मुझे यह समझ नहीं थी। लेकिन जैसे-जैसे बड़ा हुआ तो मुझे अपने ही अंदर अपना अस्तित्व एक कैद की तरह नजर आने लगा।

युवा होने पर यह तकलीफ असहनीय हो गई। फिर मैंने खुद को और परिवार को इस कैद से मुक्त करने के लिए मानसिक रूप से तैयार किया। यह कहना है पुरुष से महिला बनी पंजाब के एक शहर की अवनिका (काल्पनिक नाम) का। उसका एक हफ्ते पहले पीजीआई के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में डॉ. संतोष कुमार की टीम ने जेंडर डिस्फोरिया सर्जरी कर उसे पुरुष से युवती बनाया।

जेंडर डिस्फोरिया यानी एक जेंडर से दूसरे जेंडर की चाह। अक्सर देखा गया है कि कुछ लोगों के महिला देह में पुरुष मन या पुरुष देह में स्त्री मन होता है। यह जैविक या नेचुरल खामी के अलावा हार्मोनल बदलाव का नतीजा है। डॉ. संतोष कुमार कहते हैं कि यह युवती सिर्फ बच्चे को जन्म देने में असमर्थ होगी, एक महिला की तरह अपना जीवन व्यतीत कर सकेगी। 

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar.js?vm20′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}