- सूबे में आते ही कमजोर पड़ा मानसून, यूपी की ओर खिसका
- हिमाचल- 5 जिलों में 2 दिन तेज बारिश का अलर्ट
Dainik Bhaskar
Jul 08, 2019, 08:48 AM IST
लुधियाना. शनिवार को सूबे में अच्छी बारिश के साथ पहुंचा मानसून रविवार को उम्मीद के उलट कमजोर पड़ गया। मौसम वैज्ञानिकों ने पहले दो दिन में पूरे सूबे पर छाने की संभावना जताई थी। रविवार को सूबे भर में कहीं कहीं बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग अनुसार 5.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई।
मौसम विशेषज्ञ डीडी दूबे के मुताबिक पाक व जेएंडके पर बना दबाव क्षेत्र रविवार को कमजोर हो गया, जिससे मानसून को स्पोर्ट करने वाला कम दबाव का क्षेत्र यूपी की ओर खिसक गया। जिससे मानसून की मूवमेंट थम गई। 9-10 को सूबे में हलकी बारिश हो सकती है। मानसून 11 जुलाई के बाद दोबारा एक्टिव होगा। हिमाचल के 5 जिलों में अगले दो दिन तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
बठिंडा हर मामले में अव्वल
सूबे का बठिंडा जिला इस मौसम में जहां सबसे ज्यादा गर्म रहा है, वहीं अब तक औसत से सबसे ज्यादा बारिश भी यहीं हुई है।
‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar.js?vm15′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}



















