Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

भारत के इस वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से 37% ज्यादा रन, कीवियों के मुकाबले 5 शतक अधिक

0
374

  • भारत-न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल 9 जुलाई को मैनचेस्टर में होगा
  • भारत ने इस वर्ल्ड कप में 7 मैच जीते, न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 5 ही जीत सकी

Dainik Bhaskar

Jul 08, 2019, 09:41 AM IST

खेल डेस्क. वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। मैनचेस्टर के मैदान पर यह मैच 9 जुलाई (मंगलवार) को खेला जाएगा। टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में 9 में 7 मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड को इतने ही मैच में सिर्फ 5 जीत मिली। उसे पिछले 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। भारत ने इस वर्ल्ड कप में अब तक 2295 रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम 1674 रन ही बना सकी। उसने भारत से 621 रन कम बनाए। इतने रन बनाने में न्यूजीलैंड के 51 विकेट गिरे। इस मामले में भी टीम इंडिया उससे आगे हैं। भारत के सिर्फ 46 विकेट ही गिरे।

भारत के 3 और न्यूजीलैंड के एक बल्लेबाज ने शतक लगाया
शतकों के मामले में भी भारतीय टीम न्यूजीलैंड से आगे है। टीम इंडिया के लिए इस वर्ल्ड कप में कुल 7 शतक लगे। इनमें अकेले रोहित शर्मा के ही 5 हैं। एक शतक लोकेश राहुल और एक शतक शिखर धवन के बल्ले से निकला। दूसरी ओर न्यूजीलैंड के हिस्से में सिर्फ 2 शतक आए। दोनों कप्तान केन विलियम्सन ने लगाए हैं।

सेमीफाइनल से पहले भारत सिर्फ एक ही मैच हारा

किसके खिलाफ कौन जीता
दक्षिण अफ्रीका भारत
ऑस्ट्रेलिया भारत
न्यूजीलैंड मैच रद्द
पाकिस्तान भारत
अफगानिस्तान भारत
वेस्टइंडीज भारत
इंग्लैंड इंग्लैंड
बांग्लादेश भारत
श्रीलंका भारत

भारत के 3 गेंदबाजों ने 10+ विकेट लिए, इस मामले में न्यूजीलैंड आगे
भारतीय गेंदबाजों ने 9 मैच में कुल 67 विकेट लिए। टीम को 2 विकेट रन आउट से मिले। 10 से ज्यादा विकेट लेने वालों में भारत के 3 गेंदबाज हैं। इनमें दो तेज गेंदबाज और एक स्पिनर हैं। दूसरी ओर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के हिस्से में 65 विकेट आए। टीम के दो विकेट रन आउट के जरिए मिले। न्यूजीलैंड के चार गेंदबाजों ने 10 से ज्यादा विकेट अपने नाम किए। इनमें चारों तेज गेंदबाज हैं।

बाउंड्री से रन बनाने में भारतीय टीम न्यूजीलैंड से आगे
भारत ने इस वर्ल्ड कप में अब तक 31 छक्के और 196 चौके लगाए। उसके कुल रनों में से 970 रन बाउंड्री से आए। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम ने 20 छक्के और 143 चौके लगाए। उसके कुल रनों में से 692 रन बाउंड्री से आए। इस तरह भारत के न्यूजीलैंड की तुलना में 278 रन ज्यादा बाउंड्री से आए।

न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल तक का सफर

किसके खिलाफ कौन जीता
श्रीलंका न्यूजीलैंड
बांग्लादेश न्यूजीलैंड
अफगानिस्तान न्यूजीलैंड
भारत मैच रद्द
दक्षिण अफ्रीका न्यूजीलैंड
वेस्टइंडीज न्यूजीलैंड
पाकिस्तान पाकिस्तान
ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया
इंग्लैंड इंग्लैंड