Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

गौशाला कमेटी व दुकानदारों का विवाद खत्म, कमेटी ने मानी दुकानदारों की मांगें

0
371

Sangrur News – गौशाला कमेटी व दुकानदारों के मध्य चल रहा विवाद बुधवार को समाप्त हो गया है। बुधवार शाम दोनों पक्षों में हुई बैठक…

Bhaskar News Network

Jul 05, 2019, 08:45 AM IST

गौशाला कमेटी व दुकानदारों के मध्य चल रहा विवाद बुधवार को समाप्त हो गया है। बुधवार शाम दोनों पक्षों में हुई बैठक में गौशाला कमेटी ने दुकानदारों की मांगे मानने का आश्वासन दे दिया है, जिसके बाद दोनों पक्षों का विवाद खत्म हो गया है। दरअसल गौशाला कमेटी के अधीन करीब 195 दुकानें और मकान हैं, जहां लोग 1975 से रह रहे हैं। सभी दुकानें गौशाला के आसपास हैं, जिनका किराया 50 रुपए से लेकर 13 हजार रुपए प्रति माह है। दुकानदारों का आरोप था कि गौशाला कमेटी ने 31 मार्च के बाद दुकानदारों से किराया नहीं लिया है। दुकान की मरम्मत तक नहीं करने दी जा रही है, जिस कारण दुकानदारों ने सोमवार को गौशाला के गेट के समक्ष धरना देकर रोष प्रदर्शन किया था। मामले के समाधान के लिए बुधवार को दोनों पक्षों की बैठक बुलाई गई थी। गौशाला किराएदार यूनियन के प्रधान गुरनाम सिंह भिंडर, दविंदर वर्मा, राम लाल मित्तल, सुखदेव बांसल ने बताया कि उन्होंने कमेटी के समक्ष जो मांगे रखी थीं, उन्हें मान लिया है। कमेटी किसी भी दुकानदार से किराया लेना बंद नहीं करेगी। कोर्ट केस करने से पहले यूनियन प्रधान को सूचना दी जाएगी। मरम्मत किराएदार कर सकता है और कोर्ट केस का फैसला सर्वसम्मति से लिया जाएगा। जिस कारण दुकानदारों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है।

गौशाला प्रबंधक कमेटी के प्रधान कैलाश चंद ने कहा कि दुकानदारों के साथ बैठ कर मामले को सुलझा लिया गया है। ज्यादातर मांगो पर सहमति हो गई है। कमेटी का दुकानदारों के साथ किसी भी तरह का विवाद नहीं है।

दुकानदारों के साथ बैठक करते गौशाला कमेटी सदस्य। 4एसएनजी1

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar.js?vm15′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}