Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

2019 में सबसे ज्यादा कमाने वाली तीसरी फिल्म बनी कबीर सिंह, आर्टिकल-15 ने कमाए 12 करोड़

0
312

Dainik Bhaskar

Jun 30, 2019, 05:30 PM IST

बॉलीवुड डेस्क. शाहिद कपूर-किआरा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह 150 करोड़ का आंकड़ा  पार कर चुकी है। इसके साथ ही यह फिल्म 2019 में इस आंकड़े को पार करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है। वहीं आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल-15 ब्राह्मण समाज द्वारा किए जा रहे विरोध के बावजूद दो दिन में 12 करोड़ कमाने का कलेक्शन कर चुकी है। 

 

ऐसे बढ़ा कबीर सिंह का कलेक्शन : तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्‌डी की रीमेक कबीर सिंह ने ओपनिंग डे में 70.83 करोड़ कमाए थे। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार रविवार को यह फिल्म 175 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। जिसके बाद यह केसरी और टोटल धमाल के लाइफ टाइम बिजनेस को पार कर जाएगी। 

 

kabir

ये हैं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में : संदीप रेड्‌डी वांगा के डायरेक्शन में बनी कबीर सिंह का ओपनिंग डे कलेक्शन 20.21 करोड़ था। शनिवार तक फिल्म ने 163.73 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। इसके अलावा 2019 में 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्मों में पहला नाम उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक का है। दूसरा नाम सलमान खान की फिल्म भारत का है। वहीं चौथे नंबर पर केसरी और पांचवे नंबर पर टोटल धमाल है। 

 

आर्टिकल-15 को भी मिली रफ्तार : बात अगर आयुष्मान की फिल्म आर्टिकल-15 की करें तो दूसरे दिन फिल्म ने कुल 12.27 करोड़ कमा लिए हैं। पहले दिन फिल्म ने 5.02 करोड़ और दूसरे दिन 7.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि 30 जून को इंडिया और इंग्लैंड के मैच के कारण इसके कलेक्शन में कुछ कमी देखने मिल सकती है।