Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

साइना नेहवाल की बायोपिक में मानव कौल निभाएंगे कोच पुलेला गोपीचंद का किरदार

0
214

Dainik Bhaskar

Jun 22, 2019, 06:53 PM IST

बॉलीवुड डेस्क. परिणीति चोपड़ा साइना नेहवाल का किरदार पर्दे पर उतारने जा रही हैं। शटलर की बायोपिक के लिए परी बैटमिंटन कोर्ट में कड़ी मेहनत कर रही हैं। अब इस फिल्म से मानव कौल का नाम भी जुड़ गया है। एक्टर फिल्म में साइना के कोच पुलेला गोपीचंद की भूमिका में नजर आएंगे। 

 

तैयारियों में जुटे मानव

फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि मानव कौल इस किरदार के लिए बिल्कुल फिट बैठते हैं। वहीं मानव ने अपने किरदार के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल अक्टूबर तक शुरू हो सकती है। साइना के कोच गोपीचंद भारत के प्रकाश पादुकोण के बाद दूसरे सबसे जाने माने खिलाड़ी हैं, साथ ही वो भारतीय बैडमिंटन टीम के चीफ नेशनल कोच भी हैं। मानव को इससे पहले अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म बदला में देखा गया है। जॉली एलएलबी 2 और तुम्हारी सुलु में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया है। 

 

शटलर की तरह 9 महीने गुजारेंगी परी
परी बिना किसी डिस्टर्बेंस के प्रैक्टिस कर सकें, इसके लिए कोर्ट की बुकिंग तब की गई जब कोर्ट खाली रहता था। परी कोर्ट में सुबह 6 बजे पहुंचती है और 8 बजे तक प्रैक्टिस खत्म कर लेती हैं। किरदार को लेकर परी कहती है कि मैं अगले 9 महीने तक शटलर की लाइफ को जियूंगी। साइना को पर्दे पर हूबहू उतार सकूं यही कोशिश है।