Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

दुनिया के कल्याण के लिए विश्व को योग दिया, योग भारत का राजदूत: अमित शाह

0
169

  • कहा- भारत ने विश्व को योग दिया लेकिन भारत को कोई पेटेंट की जरूरत नहीं
  • हरियाणा में 80 जगहों पर करीब 5 लाख लोगों ने एक साथ किया योग

Dainik Bhaskar

Jun 21, 2019, 09:17 AM IST

रोहतक/पानीपत. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने योग को भारत का राजदूत बताया। उन्होंने कहा कि पश्चिम के देशों में जब कोई नई चीज की ईजाद की जाती है तो उसे पेटेंट करवाया जाता है। भारत ने विश्व को योग दिया लेकिन भारत को कोई पेटेंट की जरूरत नहीं। भारत ने योग का ज्ञान समस्त दुनिया के कल्याण के लिए दिया, पीएम मोदी ने इसे विश्व तक पहुंचाने का काम किया। योग आज भारत का राजदूत बनकर समग्र विश्व के लोगों को आकर्षित करता है। शाह रोहतक में आयोजित हरियाणा के राज्यस्तरीय योग कार्यक्रम में पहुंचे थे।

कार्यक्रम में आधा घंटा देरी से पहुंचे अमित शाह

  1. अमित शाह रात में ही रोहतक पहुंच गए थे। लेकिन सुबह तय कार्यक्रम में करीब आधा घंटा देरी से पहुंचे। कार्यक्रम सुबह 7 बजे शुरू हो गया था लेकिन अमित शाह 7.32 बजे पहुंचे। योग कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल खट्टर, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और राज्यसभा सांसद अनिल जैन भी मौजूद रहे।

  2. योग के बाद लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कालांतर में लंबे समय तक विदेशियों का शासन रहा। ऐसे में योग केवल साधकों, योगियों व सन्यासियों तक सीमित हो गया था। अनेक लोगों ने योग को पुनर्जीवित करने के लिए काम किया।

  3. लेकिन 2014 में परिवर्तन आने के बाद योग रूपी धरोहर को पीएम मोदी यूएनओ के माध्यम से विश्वपटल पर लेकर आए। 11 दिसंबर 2014 को यूएनओ की जनरल असेंबली में योग को लेकर पीएम मोदी ने भाषण दिया। जनरल असेंबली में रखे जाने के 70 दिन के अंदर 177 देशों ने इसे स्वीकार कर लिया।

  4. उसी का परिणाम है आज पूरा विश्व योग दिवस के रुप में मना रहा है। शाह ने कहा कि टीका टिप्पणी करने वाले कहते हैं कि 1 दिन योग करने से क्या होगा? आज दुनिया के 200 देशों के अंदर करोड़ों लोग योग कर रहे हैं। उन्हें देखकर कितने बच्चे अपने आप को जीवनभर के लिए योग से जोड़ने का संकल्प लेंगे।

  5. शाह ने योग गुरुओं की तारीफ भी की जिन्होंने योग को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर द्वारा योग परिषद के गठन पर बधाई दी। रोहतक में कार्यक्रम खत्म होने के बाद लोग प्रशासन द्वारा मंगाई गई चटाई और मैट को उठाकर भागते भी नजर आए। 
     

  6. प्रदेशभर में करीब 80 जगह 5 लाख लोगों ने किया योग

    हरियाणा में 80 जगह करीब 5 लाख लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर योग किया। सुबह 7 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम 8 बजे तक चला। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा इस योग दिवस के कार्यक्रम पर सभी विधायकों व सांसदों को अपने-अपने जिलों में मौजूद रहने की हिदायत दे रखी थी।
     

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar.js?vm15′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}

Recommended News