
- Hindi News
- Bollywood
- Ayushmann Khurrana to Bani Judge these Roadies contestants owe their popularity
Dainik Bhaskar
May 30, 2019, 09:32 AM IST
बॉलीवुड डेस्क. एमटीवी रोडीज भारत का एक ऐसा यूथ रियलिटी शो है जिसने कई लोगों को पहचना दिलाई है। रोडीज के कई विनर्स ने बॉलीवुड और ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। अब तक इस शो के 16 सीजन आ चुके हैं और इन 16 सीजन में से कई ऐसे विनर्स या कंटेस्टेंट निकले हैं जिन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने रोडीज के जरिए अपना करियर बनाया।
इन लोगों ने बनाई रोडीज से अफनी पहचान
-
आयुष्मान खुराना
सबसे पहले बात करेंगे आयुष्मान खुराना की। आयुष्मान रोडीज के दूसरे सीजन के विनर थे। इसके बाद उन्होंने बतौर वीजे अपना करियर की शुरुआत की। वीजे के साथ ही उन्हें कई टीवी रियलिटी शो होस्ट किए और अब आयुष्मान बॉलीवुड खुद बखूबी स्थापित कर चुके हैं। विकी डोनर उनकी पहली फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया।
-
बानी जज
दूसरे नबंर पर हम बात करेंगे बानी जज जिन्हें बानी जे के नाम से भी जाना जाता है। बानी रोडीज सीजन 4 की पहली रनरअप थीं। बानी इस सीजन की सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक थीं। उन्होंने बतौर वीजे अपनी पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने रोडीज के कुछ सीजन को भी होस्ट किया। उन्होंने कई दूसरे रियलिटी गेम शो जैसे फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस 10 में भी देखा गया।
-
रणविजय सिंह
रणविजय सिंह रोडीज सीजन 1 के विनर बने। रणविजय रोडीज के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। उन्हें रोडीज के कई सीजन में बतौर होस्ट और जज भी देखा गया है। इसके अलावा उन्होंने स्प्लिट्सविला भी होस्ट किया है।
-
प्रिंस नरुला
प्रिंस नरुला रोडी एक और पॉपुलर कंटेस्टेंट हैं। प्रिंस रोडीज के 12वें सीजन में नजर आए थे। लेकिन वो इस शो के विनर नहीं बन पाए थे। इसके बाद वो स्प्लिट्सविला 8 और बिग बॉस 9 के विनर बनें। दो रियलिटी शोज जीतने के बाद उन्हें टीवी सीरियल बढ़ो बहू में देखा गया था।
-
प्रियांक शर्मा
प्रियांक शर्मा रोडीज सीजन 14 में नजर आए थे। इस सीजन के विनर नहीं बन पाए थे। लेकिन फाइनेलिस्ट में उन्होंने अफनी जगह बनाई थी। इसके बाद उन्हें स्प्लिट्सविला और बिग बॉस-11 में देखा गया था। उन्हें कुछ म्यूजिक वीडियोज में देखा गया है। फिलहाल वो एक्टिंग में अपना करियर बनाने की कोशिशें कर रहे हैं।
-
विशाल करवाल
विशाल करवाल रोडीज 4 में नजर आए थे। लेकिन वो इस शो से काफी पहले एलीमिनेट हो गए। बावजूद इसके उन्होंने अपनी छाप छोड़ी और उन्हें स्प्लिट्सविला सीजन 1 में देखा गया। कुछ ही समय में उन्होंने टीवी पर अपनी पहचान बना ली और कई टीवी सीरियल्स में देखा गया।
-
साहिल आनंद
साहिल आनंद इस वक्त टीवी शो कसौटी जिंदगी के 2 में नजर आ रहे हैं। उन्हें रोडीज सीजन 4 में देखा गया था। इसके बाद वो स्प्लिट्सविला सीजन 1 में नजर आए थे। इसके अलावा उन्हें कई और डेली सोप्स में भी देखा गया है।
‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar.js?vm15′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();}}