Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

ट्रम्प ने कहा- मोदी महान नेता और अच्छे इंसान, फोन करके जीत की दोबारा बधाई दी

0
344

Dainik Bhaskar

May 25, 2019, 08:46 AM IST

  • नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रम्प अगले महीने जापान में जी-20 समिट में मिलेंगे
  • ट्रम्प ने फोन करने से पहले ट्वीट कर मोदी को बधाई दी थी

वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फोन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। उन्होंने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि भारत और अमेरिका अपने रिश्तों को आगे बढ़ाना चाहते हैं। मोदी एक महान नेता और अच्छे इंसान हैं। भारत के लोग भाग्यशाली हैं। इससे पहले ट्रम्प ट्विटर पर मोदी को बधाई दे चुके हैं। मोदी की अगुआई में भाजपा 303 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटी है।

ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में मीडिया से कहा कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी से बात कर उन्हें पूरे अमेरिका की ओर से बधाई दी। उन्हें चुनाव में महान सफलता मिली है। वह मेरे दोस्त हैं और भारत-अमेरिका के बीच रिश्ते बेहतर हैं। व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि भारत और अमेरिका के नेता जापान के ओसाका में होने वाली जी-20 समिट में मिलेंगे। यह समिट 28 और 29 जून को होनी है। इस दौरान भारत, अमेरिका और जापान मुक्त इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को लेकर चर्चा करेंगे।

ट्रम्प के ट्वीट का मोदी ने दिया जवाब
ट्रम्प ने गुरुवार को भी ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी थी। उन्होंने कहा कि मोदी की वापसी से भारत और अमेरिकी साझेदारी के लिए बहुत कुछ अच्छा होने वाला है। मैं हमारे अहम काम जारी रखने का इच्छुक हूं। इसके बाद मोदी ने ट्रम्प को धन्यवाद कहते हुए लिखा- यह जीत 1.3 अरब लोगों के देश की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करती है। मैं भी आपके साथ द्विपक्षीय संबंधों के लिए काम करने के लिए उत्सुक हूं, जो वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए अच्छा है।

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar.js?vm15′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();}}

Recommended News