Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

झुग्गियों में बीता था 21 साल के यू-ट्यूबर दानिश जहां का बचपन, आखिरी वक्त में मुंबई के पॉश इलाके में रहते थे, खुद का घर खरीदने का सपना रह गया अधूरा

0
1878

मुंबई. बतौर होस्ट प्रोड्यूसर विकास गुप्ता के रियलिटी शो 'Ace of Space' के पूर्व कॉन्टेस्टेंट दानिश जहां की मौत को एक सप्ताह से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। 20 दिसंबर को कार हादसे में उनकी मौत हुई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 21 साल के दानिश जो भी थे, वो अपने दम पर बने थे। यहां तक कि स्लम एरिया में पले-बढ़े दानिश आखिरी वक्त में मुंबई के पॉश इलाके में रह रहे थे। दानिश के भाई ने शेयर की कई बातें…

– DainikBhaskar.com से खास बातचीत में दानिश के बड़े भाई गुफरान मुल्ला नेबताया, "हमने अपना बचपन कुर्ला, मुंबई में बिताया है, जो कि स्लम एरिया है।लेकिन दानिश कुछ प्राइवेसी चाहता था,इसलिए हमने घर सी-वुड्स नवी मुंबई मेंशिफ्ट कर लिया। उसकी पॉपुलैरिटी की वजह से कुर्ला वाले घर पर बहुत लोग उससेमिलने आते थे और वह अपना काम नहीं कर पाता था। इसके अलावा उसका सपना खुद का घरखरीदने का था। दो साल पहले उसने नए रेसिडेंस में शिफ्ट किया था। लेकिन जब वहहमें छोड़ कर चला गया है, तो मुझे नहीं लगता कि दूसरे फैमिली मेंबर्स दोबारायहां आएंगे।"

एशियाई देशों में छुट्टियां मनाने जाने वाले थे दानिश

– गुफरान ने बातचीत में आगे कहा, "उसने 2 से 15 जनवरी तक के लिए वेकेशन प्लानकिया था। जिसमें वह मलेशिया, थाइलैंड, सिंगापुर और दूसरी एशियन कंट्रीज मेंजाने वाला था। फ्लाइट टिकिट्स से होटल और ट्रांसपोर्ट्स तक सब कुछ बुक होचुका था। दुर्भाग्य से जिसने छुटि्टयां प्लान की थी, वही हमारे साथ नहीं है।"

अंबानी और ठाकरे फैमिलीज के साथ काम करते थे दानिश

गुफरान कहते हैं, "8 साल पहले दानिश मछली पकड़ने के बिजनेस में इंटरेस्टेड था।यहां तक कि वह छोटे तलाबों से मछलियां लाकर बड़ी कंपनियों को बेचता था। वहबैंकॉक और पटाया से मछलियों को एक्सपोर्ट और इंपोर्ट करता था। अंबानी और ठाकरेफैमिली के साथ काम कर रहा था। वह उनके घर जाकर उनके बच्चों को मछलियां देताथा। उसके पेमेंट्स चेक इसका सबूत हैं।"

एक वीडियो ने उसकी लाइफ चेंज कर दी

बकौल गुफरान, "दानिश मल्टी टैलेंटेड लड़का था। मैं हैरान हूं कि लोग उसकेटैंलेंट के बारे में बात करने की जगह उसके लुक और उसके पोस्ट किए वीडियोज सेउसे जज कर रहे हैं। यह वीडियोज सिर्फ मजे के लिए थे। लोग उन्हें पसंद करते थे।उसकी अच्छी फैन फॉलोइंग थी। दानिश को ब्लॉगिंग का आइडिया इंटरनेशनल आर्टिस्टसे मिला। शुरुआत में वह अपने लिए रैप लिखता था और गाता था। शूटिंग से एडिटिंगतक वह सब करता था। वह वन मेन आर्मी था। तब उसके सिर्फ 600 सब्सक्राइबर थे।लेकिन उसके एक वीडियो 'कलिना मोबाइल मार्केट' ने उसे बहुत पॉपुलर बना दिया। इसवीडियो ने उसकी लाइफ पूरी तरह बदल दी। उसने चैनल का नाम दानिश मशीन गन से बदलकर दानिश जहां कर दिया। इसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। यूट्यूब चैनल परउसके 3.50 लाख सब्सक्राइबर थे। उसने कभी लोगों को गलत रास्ते पर ले जाने केलिए वीडियो नहीं बनाया। लोग उसे नकारात्मक तरीके से ले रहे हैं।"

दानिश मेकेनिकल इंजीनियर भी था

गुफरान कहते हैं, "मैं, दानिश और तेहरीम (बहन) गरीब फैमिली से हैं। मेरे पिताटाइम्स ऑफ इंडिया में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। जाहिर है हमारे पेरेंट्सचाहते थे कि हम पढ़ाई करके डॉक्टर और इंजीनियर बनें। दानिश मेकेनिकल इंजीनियरभी था। उसने मुंबई मजगांव के साबू सिद्धी कॉलेज से इंजीनियरिंग की थी, लेकिनइसके बावजूद वह अपने क्रिएटिव टैलेंट के दम पर पॉपुलर बनना चाहता था, जो कि उसका सपना था। उसने अच्छे ग्रेड के साथ अपनी पढ़ाई पूरी की। लेकिन वह किसी के अंडर काम नहीं करना चाहता था। परिवार उसके सपने को पूरा करने में सपोर्ट नहींकर सका, इसलिए उसने खुद से पैसे कमाना शुरू कर दिया। मैंने उसे एक मोबाइलगिफ्ट किया था और वह इसी के जरिए वीडियो बनाकर पैसे कमाता था।"

2017 में लुक की वजह से पीटे गए थे दानिश

गुफरान का कहना है, "2017 में वह जिम जाता था और कुछ लोग उसके लुक का मजाकबनाते थे। शुरू के कुछ दिन वह चुप रहा। लेकिन एक दिन वह ग्रुप के पास गया औरपूछने लगा कि वे क्यों उसका मजाक बनाते हैं। इसके बदले में उस ग्रुप ने उसेपीटना शुरू कर दिया। मैं उस समय सउदी अरब में था। मुझे याद है कि वह फोन पररोया था। मैंने उसे पुलिस के पास जाने की सलाह नहीं दी। क्योंकि मुझे डर था किलोग उस पर गलत आरोप लगा सकते थे। जिनसे जूझना मुश्लिक होता।" बता दें किगुफरान सउदी अरब की एक कंपनी में बतौर अकाउंटेंट काम करते हैं।

आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं दानिश के उस घर की इनसाइड फोटोज, जहां वे आखिरी वक्त में रहते थे…

इनपुट : किरण जैन और अजीत रेडेकर

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Danish Zehen Wanted To Buy His Own House In Mumbai
Danish Zehen Wanted To Buy His Own House In Mumbai
Danish Zehen Wanted To Buy His Own House In Mumbai
Danish Zehen Wanted To Buy His Own House In Mumbai
Danish Zehen Wanted To Buy His Own House In Mumbai
Danish Zehen Wanted To Buy His Own House In Mumbai
Danish Zehen Wanted To Buy His Own House In Mumbai
Danish Zehen Wanted To Buy His Own House In Mumbai