मुंबई. डायरेक्टर अभिषेक चौबे की अपकमिंग फिल्म 'सोनचिड़िया' का टीजर रिलीज हो गया है। 1.21 मिनट के इस टीजर की शुरुआत डिस्टर्बिंग सीन के साथ हुई है, जिसमें किसी जानवर की लाश पड़ी हुई है और उसकी आंखों से मांस टपक रहा है। उस पर मक्खियां भिनभिना रही हैं। टीजर जैसे-जैसे आगे बढ़ता है रोमांचक होता जाता है। कहानी चंबल के बीहड़ों पर बेस्ड है और टीजर में इस्तेमाल की भाषा और दिखाए गए सीन्स से वहां का फील भी आ रहा है। एक सीन में गाली का इस्तेमाल भी किया गया है। स्टारकास्ट को पहचानना मुश्किल…
– टीजर में सुशांत सिंह राजपूत, मनोज बाजपयी, रणवीर शौरी, भूमि पेडणेकर और आशुतोष राणा जैसे स्टार्स दिख रहे हैं। लेकिन उन्होंने इस कदर देसी लुक अपनाया है कि उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। कथिततौर पर फिल्म में भूमि पेडणेकर एक विधवा डकैत के रोल में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'सोनचिड़िया' की ये कहानी 1970 के आसपास के माहौल को पर्दे पर दिखाएगी, जो सत्यघटित घटनाओं पर बेस्ड होगी। फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today