निरंकारी मिशन की मुखी माता सुधिक्षा सोमवार को मोहाली में, पहली बार आ रहीं ट्राईसिटी में

0
550

मंजीत सहदेव,चंडीगढ़.निरंकारी मिशन की मुखी माता सुधिक्षा जी सोमवार को मोहाली में होंगी। वहमिशन के लाखों श्रद्धालुओं को मोहाली में संबोधित करेंगी। उनके दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मिशन द्वारा भी विशेष प्रबंध किए गए। कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ के एरिया से श्रद्धालु लाखों की संख्या में पहुंचने की उम्मीद है।

21 अक्टूबर को मोहाली मे वाईपीएस चौक के पास,सेक्टर-62,फेस-8 में यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दो बजे तक आयोजितकिया जाएगा। चंडीगढ़ निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज केके कश्यप का कहना है कि मिशन के हजारों श्रद्धालु रोजाना कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

माता सुधिक्षा ने इसी साल 16 जुलाई को मिशन की बागडोर संभाली थी। वे निरंकारी मिशन की छठी मुख्य हैं। उनके पिता व मिशन के चौथे मुखी बाबा हरदेव सिंह का कनाडा में सड़क हादसे में निधन हो गया था। बाद में बाबा हरदेव सिंह की पत्नी माता सविंदर हरदेव जी मिशन की मुखी बनीं।

माता सविंदर हरदेव जी ने अस्वस्थ होने के कारण सुधिक्षा जी को मिशन की बागडोर सौंप दी थी। निरंकारी मिशन की शुरुआत 1929 में बाबा बूटा सिंह जी द्वारा की गई थी। आज देश-विदेश में निरंकारी मिशन के करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु हैं। निरंकारी माता सुभिक्षा जी में युवाओं को प्रेरित करने के लिए निरंकारी यूथ फॉर्म की शुरुआत की है।

उन्होंने युवाओं को प्रेरित करने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए हैं। इससे पहले निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी ने भी युवाओं को प्रेरित करने के लिए कई कार्यक्रम की शुरुआत की थी। उसी को आगे बढ़ाते हुए अब युवाओं को मिशन की बागडोर सौंपी जा रही है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Mukhi mother Sudhikha on Monday in Mohali