चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। भारत सरकार के नीति आयोग से पंजीकृत एनजीओ राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन में सम्मिलित होकर देश हित के लिए सेवार्थ भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं में जोश और जज्बा देखने को मिल रहा है व साथ ही संगठन में सदस्यों की सदस्यता में निरंतर बढोोतरी होती जा रही है। इसी क्रम में आज देश के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित मानद कैप्टन बन्ना सिंह को संस्था के राष्ट्रीय सलाहकार व सिविल डिफेंस सेल के सचिव ब्रिगेडियर हरचरण सिंह (वीएसएम) की संस्तुति पर संगठन का मोटीवेटर (लाइफटाइम गोल्डन मेम्बर) नियुक्त किया गया है। ये जानकारी संगठन के राष्ट्रीय मुख्य सचिव रणजीत वर्मा ने दी। केैप्टन बन्ना सिंह जी के संगठन में जुडऩे एवं मोटीवेटर बनाये जाने से संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है और कहा कि कैप्टन बन्ना सिंह से अच्छा प्रेरक और कोई नहीं हो सकता। संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन दीपक शर्मा व राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा भूषण ने कहा कि कैप्टन बन्ना सिंह के संस्था के साथजुड़ने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में सैनिकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इन्हीं लोगों के कारण हम अपने घरों में सुरक्षित रह पाते हैं। ये अपना पूरा जीवन देश सेवा में समर्पित कर देते हैं और देश के लिए किसी भी समस्या का सामना करने से नहीं डरते है. इनके रहते हुए कोई हमें नुकसान नहीं पहुंचा सकता।
Home
Chandigarh Tricity परमवीर चक्र विजेता कैप्टन बन्ना सिंह राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन...
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020