Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

43 बस अड्डे पर ऑटो रिक्शा चालक को सीटीयू कर्मियों के दुव्र्यवहार पर रोष प्रदर्शन किया

0
427

चंडीगढ़ ,सुनीता शास्त्री। रोजाना हजारों सवारियों को लाने ले जाने वाले ऑटो रिक्शा वालों को यहां 43 के बस अड्डे पर की जन सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं करने दिया जाता। यहां तक कि उन्हें इतनी गर्मी में पानी तक भी नहीं पीने दिया जाता। कई बार मैनेजमेंट की शह पर ऑटो वालों की पिटाई भी की जा चुकी है। ये आरोप लगाते हुए आज चंडीगढ़ढ़ ऑटो वेलफेयर एसोसिएशन, ट्राईसिटी के अध्यक्ष शशिशंकर तिवारी की अगुआई में आज सैंकड़ों ऑटो रिक्शा वालों ने बस अड्डे के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन किया व सीटीयू प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। तिवारी ने बताया कि आज भी एक ऑटो रिक्शा चालक जब बाथरूम जा रहा था तो उसको सीटीयू के 5-6 कर्मचारियों ने घेर लिया व मारपीट की। साथ ही उसके पैसे भी छीन लिए।इसके बाद उसे घसीटते हुए बस अड्डा पुलिस चौकी ले गए जोकि सी सी टी वी कमरा में कैद है। तिवारी ने ये भी आरोप लगाया कि पुलिस ने भी इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्यवाई करने की बजाये पीड़ित पर ही समझौता करने का दबाब बनाती रही। इस घटना के विरोध में आज ऑटोरिक्शा वालों में भारी रोष व्याप्त हो गया। उनका कहना है कि आये दिन ऑटो वालों को यहां प्रताडि़त किया जाता है जिसे सहना अब मुश्किल है। यहां जरूरत पडऩे पर एटीएम इस्तेमाल करना हो तब भी रोक दिया जाता है। तिवारी ने मांग की है दोषियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाई की जाये व आइंदा से यहां ऑटो रिक्शा वालों से रोक टोक ना की जाये। आज के प्रदर्शन में भाग लेने वालों में मिथिला ऑटोरिक्शा यूनियन के प्रधान त्रिगुण पासवान, इंटक के अध्यक्ष नसीब, समाजसेवक ऑटो रिक्शा चालक अनिल कुमार, जीएमसीएच मजदूर यूनियन के नेता अरविन्द सिंह, रोहित यादव टिन्नी, जोगिन्दर शाह, सत्ती, अभय झा, शम्बू शाह, बैजनाथ, विजय, नन्दलाल शाह, राम किशन गुप्ता आदि ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का भवन विद्यालय में आयोजन किया
चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। भारत विकास परिषद ने प्रदेश स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का भवन विद्यालय चंडीगढ़ में आयोजन किया । इस में पांच टीम जिला स्तर पर प्रथम आईथीउन्होंने यहॉ भाग लिया। आज के मुख्य अतिथि श्री सुरेश शर्मा सी एम डी किसी कारण वश नही आये पर उन्होंने अपना आर्थिक सहयोग भिजवा दिया। आज के मुख्य वक्ता माननीय श्याम शर्मा जी राष्ट्र उपाध्श्क्ष भारत विकास परिषद ने बहत ही सुन्दर एंग से संस्कार प्रकल्प पर विसतार से चर्चा ही और सभी का मार्ग दर्शन किया। श्याम शर्मा ने भोजन बिजली,पानी वेस्ट न करने का संकल्प दिलवाया। श्रभ् पी आर अग्रवाल ए स रिटायर सेके्रट्री भारतीय विद्या भवन चंउीगढ़ विशेश अतिथि के तौर पर आये हुए थे।