Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

3800+स्क्रीन्स पर रिलीज अजय देवगन की 100वीं फिल्म, एक्सपर्ट की नजर में 100 करोड़+ कमाएगी

0
518
  • फिल्म में सबसे मजबूत पक्ष तकनीक का है। यही फिल्म 3D में बनी है
  • फर्स्ट शो देखने वाले दर्शक फिल्म को 5 में से 4 की रेटिंग दे रहे हैं

Dainik Bhaskar

Jan 10, 2020, 09:05 PM IST

बॉलीवुड डेस्क.  शुक्रवार को देशभर में करीब 3800 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई “तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर” साल 2020 की सबसे बड़ी फिल्म है। दिलचस्प बात यह है कि यह अजय देवगन के करिअर की 100वीं फिल्म है और काफी समय के बाद वे पत्नी काजोल के साथ नजर आ रहे हैं। 

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श की नजर में ड्रामा, इमोशन्स, एक्शन और वीएफएक्स सीन के कारण तान्हाजी देखना एक रोमांच करने वाला अनुभव है। इसका क्लाइमेक्स सिरहन पैदा करता है। डायरेक्शन टॉप लेवल का है। अजय, काजोल और सैफ सुपर फॉर्म में हैं…. यह 2020 की पहली 100 करोड़+ वाली फिल्म बन सकती है। 

महाराष्ट्र के अजेय सिंहगढ़ किले की जीत के नायक छत्रपति शिवाजी महाराज के सूबेदार तान्हाजी मालुसरे की वीरता की कहानी पर आधारित इस बायोपिक का डायरेक्शन ओम राउत ने किया है। फिल्म में अजय के अलावा काजोल, सैफ अली खान, शरद केलकर भी लीड रोल में हैं। 

‘तान्हाजी’ पर दैनिक भास्कर का रिव्यू

साल की पहली बड़े बजट वाली ‘तान्हाजी : दअनसंग वाॅरियर’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी फिल्म साबित हो सकती है। मराठी फिल्मों के निर्देशक ओम राऊत की बॉलीवुड में तानाजी पहली फिल्म है। अपने निर्देशन से एक्शन सहित हर पहलू को बखूबी के साथ फिल्म आने में हुए कामयाब दिखाई देते हैं। बची-खुची कसर सपोर्टिंग एक्टर पूरी करते नजर आते हैं। इसे 5 में से कम से कम साढे तीन स्टार दिया जा सकता है। इतिहास में रुचि रखने वाले दर्शकों को यह फिल्म जरूर देखना चाहिए।

लाइव अपडेट

0 new updates

Jan 10, 05:53 PM

अनुपमा चोपड़ा का रिव्यू: अमर चित्रकथा जैसी फिल्म

फिल्म समीक्षक और फिल्म कम्पेनियम की एडिटर अनुपमा चोपड़ा ने अपने रिव्यू में तान्हाजी को अमर चित्रकथा कॉमिक का डिजिटाइज्ड एक्शन वर्जन कहा है। वे अपने वीडियो रिव्यू में कहती हैं कि, लगता है लेखक-निर्देशक, सह-लेखक प्रकाश कपाड़िया और फिल्म के हीरो व को-प्रोड्यूसर अजय देवगन नई पीढ़ी को गौरवशाली इतिहास का फार्मूला समझाने में सफल हो गए हैं। अनुपमा की नजर में इस फिल्म में बाहुबली और सर्जिकल स्ट्राइक की फीलिंग आती है साथ ही सेट की भव्यता संजय लीला भंसाली की याद दिलाती है। कुल मिलाकर तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर एक तेज-तर्रार साहसिक फिल्म है जो भव्यता और राष्ट्रवाद के साथ पुरुषार्थ को जोड़ती है।

Jan 10, 03:21 PM

छपाक के मुकाबले तान्हाजी को जर्बदस्त ओपनिंग

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट सुमीत कडील ने ट्वीट करके बताया है कि, #TanhajiTheUnsungWarriror का सुबह का फर्स्ट शो करीब 30% ऑक्यूपेंसी के साथ शुरू हुआ, महाराष्ट्र बेल्ट में इसकी ओपनिंग में 60-65% ऑक्यूपेंसी देखी गई। कुल मिलाकर यह फिल्म की जर्बदस्त ओपनिंग कही जा सकती है।  #Tanhaji के मुकाबले  #Chhapaak की धीमी ओपनिंग 10 से 12% देखी गई है।

Jan 10, 03:11 PM

IMDb ने फिल्म को 10 में से 8.9 रेटिंग दी

दुनिया में मूवीज को रेट करने वाले ऑनलाइन डेटाबेस IMDb ने अजय देवगन की इस फिल्म को 10 में से 8.9 की रेटिंग दी है। IMDb की इस रेटिंग को फिल्म के लिए बहुत पॉजिटिव बताया जा रहा है क्योंकि यह एजेंसी अमूमन हॉलीवुड के बड़े बैनर की फिल्मों को ही इतनी रेटिंग देती है। 

Jan 10, 02:29 PM

सोशल मीडिया पर तान्हाजी के पक्ष में कैंपेन

इस फिल्म को राष्ट्रभक्ति और हिंदू जागरण से जोड़कर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार अजय देवगन के पक्ष में कैंपेन चला रहे हैं और कह रहे हैं कि हम आपका निस्वार्थ प्रचार करेंगे।

Jan 10, 02:18 PM

भास्कर सर्वे: ज्यादातर लोग तान्हाजी देखने के मूड में

हमने यूजर्स से ट्विटर पर एक सर्वे में  पूछा है कि इस वीकेंड आप कौन सी फिल्म देखने जा रहे हैं? जवाब में करीब दो तिहाई लोगों ने तान्हाजी के पक्ष में अपनी राय दी है।

Jan 10, 01:40 PM

अजय का ट्वीट – युवा इतिहास के पन्ने पलटते देख रहे हैं

Jan 10, 01:34 PM

सोशल मीडिया पर तान्हाजी को भी टैक्स फ्री करने की मांग

सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आज ही दीपिका पादुकोण की #Chhapaak रिलीज हुई जिसे एमपी और छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दिया गया, लेकिन #Tanhaji को नही किया गया, अगर छपाक फ़िल्म समाज को संदेश देती है तो तान्हाजी भी तो लोगों को उनके इतिहास से वाकिफ कराती है उसे @OfficeofUT जी ने टैक्स फ्री क्यों नही किया जा रहा?