“26/11 के शहीदों को दी श्रद्धांजली”
यूनाइटेड फेडरेशन ऑफ सोशल रिफार्मर्स द्वारा कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया रफी मार्ग ने आज 26/11मुंबई आतंकी हमले मे शहीद हुए वीर सपूतों की याद में श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया सभा में 2 मिनट का मोन रख शहीद हुए वीर सपूतों के साथ उन 164 बेकसूर लोगों को भी याद किया जिन्होंने इस हमले में अपनी जान गवाई न्यायधीश अनिल यादव, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एम. ए. खान ने शहीदों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए पूर्व जिला न्यायाधीश पिंकी महाजन ने कहा की हम सभी को जागरुक होना चाहिए और आतंकवाद के खिलाफ पुलिस और फोर्स का साथ देना चहिए यूनाइटेड फेडरेशन ऑफ सोशल रिफार्मर्स द्वारा मानव एकता की श्रंखला बना कर ये संकल्प लिया श्रंखला में जन जन को जोड़ कर आतंकवाद के विरुद्ध पुलिस और फोर्स के साथ खड़े रहेंगे लोगो को जागरूक करना फेडरेशन की प्राथमिकता रहेगी यूनाइटेड फेडरेशन ऑफ सोशल रिफॉरमर्स के फाउंडर प्रेसिडेंट मोहसिन खान ने सभा में आए गणमान्यजनों को “हमारा संविधान- हमारा अभिमान” पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सभा में मंंच का संचालन डा. भारत झा ने किया जिसमे दिल्ली फायर सर्विस के डिप्टी चीफ धर्मपाल भारद्वाज, भीम ब्रिगेड ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जौली खोसला को भी सम्मानित किया गया और उपस्थित ज्ञानेन्द्र रावत, पूर्णिमा आनंद एडवोकेट एम ए खान, रणबीर सिंह लैैशराम, अनूप चावला ,रसिका लायल अमित बर्मा ,गजेंद्र पवार ,जसविंदर कौर ,माही, हर्ष कुमार, अरून कौशल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















