
14 जनवरी 2024 (रविवार) को सैक्टर 37 चंडीगढ़ सीनियर सिटीजन ब्रदरहुड चंडीगढ़(ब्रदरहुड) परिवार द्वारा सामुदायिक केंद्र सैक्टर 37 चंडीगढ़ में लोहड़ी और मकर संक्रांति उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का आरंभ ब्रदरहुड के प्रधान श्री देवेंद्र सिंह चौधरी के स्वागत भाषण से हुआ। मंच संचालन ब्रदरहुड की सचिव श्रीमती वीना पुरी जी द्वारा किया गया। सर्वप्रथम ब्रदरहुड के नए सदस्यों का स्वागत किया किया गया और उन्हें फूल देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात सदस्यों और अतिथि कलाकारों द्वारा अपने गीतों आदि से उपस्थित सदस्यों का मनोरंजन किया। इसके उपरांत ब्रदरहुड के प्रधान द्वारा ब्रदरहुड की कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए चुनाव की घोषणा की और माननीय सदस्य श्री इंद्र कुमार ठुकराल को, सर्वसम्मति से मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम के अंत में , सभी सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से आग जलाकर उसमें मूंगफली और रेवाड़ी की आहुति देकर, लोहड़ी महापर्व का शगुन किया और तत्पश्चात पकौड़े, भुगगा और चाय आदि का सेवन किया गया और सभी सदस्यों को मूंगफली और रेवड़ी आदि का प्रसाद दिया गया। इस कार्यक्रम में ब्रदरहुड के लगभग 200 सदस्य उपस्थित थे।



















