चण्डीगढ़, 31 अक्तूबर – हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाणा वेलफेयर सोसाइटी फॉर पर्सन्स विद स्पीच एंड हियरिंग इंपेयरमेंट के गुरूग्राम केन्द्र की छात्रा निरचरा द्वारा फ्रांस में आयोजित विश्व बधिर जूडो चैम्पियनशिप 2021 में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री दत्तात्रेय कहा कि निरचरा ने यह कारनामा कर प्रदेश के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया। उन्होंने जूडो चैम्पियनशिप कांस्य पदक पाने वाले पूरी भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं। निरचरा की इस कामयाबी से सभी बधिरजनों को उत्साह और हौंसला मिला है। इससे वे भविष्य में होने वाली राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पूरी तैयारी के साथ बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे।
उन्होंने निरचरा के माता-पिता और परिवारजनों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी है। निरचरा झज्जर जिले के गांव जैतपुर की रहने वाली है, जो गुरूग्राम केन्द्र में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। ज्ञात रहे इससे पहले निरचरा के भाई रितिक ने भी 2018-19 में गुरूग्राम केन्द्र में पढ़ते हुए विश्व बधिर कुश्ती चैम्पियनशिप में भी कांस्य पदक हासिल किया था।
Home
Chandigarh Tricity हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाणा वेलफेयर सोसाइटी फॉर पर्सन्स...