Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने मंगलवार को राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डा. ए.पी.जी. अब्दुल कलाम की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

0
331

चण्डीगढ़ 27 जुलाई- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने मंगलवार को राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डा. ए.पी.जी. अब्दुल कलाम की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि डा. कलाम के जीवन चरित्र से शिक्षा लेकर युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए और अधिक कार्य करना होगा। डा. कलाम अपने जीवन में सदैव संघर्ष कर आगे बढ़े और विज्ञान के क्षेत्र में नई बुलंदियों को छुते हुए देश के शीर्ष पद पर पहुंचे। आज पूरा देश उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है।

कैप्शन- 1 हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय मंगलवार को राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डा. ए.पी.जी. अब्दुल कलाम की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देेते हुए।