Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय के कार्यालय सचिव का कोरोना से निधन

0
176

हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय के कार्यालय सचिव का कोरोना से निधन कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सैलजा ने जताया शोक चंडीगढ़ में हुआ अंतिम संस्कार

चंडीगढ़, 25 अक्तूबर। हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में पिछले बीस वर्षों से बतौर कार्यालय सचिव सेवाएं दे रहे सरदार महेंद्र ङ्क्षसह का शनिवार की रात निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। महेंद्र ङ्क्षसह को कोरोना पॉजिटिव होने के कारण मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महेंद्र सिंह के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
आकाशवाणी से सेवानिवृत्त होने के बाद महेंद्र सिंह कुछ समय के लिए पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में भी कार्यालय सचिव के रूप में कार्य करते रहे हैं। इसके बाद करीब बीस साल से वह हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में बतौर कार्यालय सचिव तैनात थे। महेंद्र सिंह हिंदी,पंजाबी, अंग्रेजी तथा उर्दू भाषाओं के ज्ञाता होने के साथ-साथ पंजाब व हरियाणा की राजनीति में गहरी समझ रखते थे। पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव होने के कारण उन्होंने मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब दो सप्ताह उपचाराधीन रहने के बाद शनिवार की रात उनका निधन हो गया।
अपने शोक संदेश में कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि महेंद्र सिंह ने अपने अनुभव के आधार पर चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय का बेहतर संचालन किया। कई विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर कार्यालय सचिव होते हुए संगठन में बेहतर तालमेल स्थापित करने का काम किया है। सैलजा ने कहा कि वह
परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करती हैं कि उनकी पवित्र आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
इसी दौरान सरदार महिंदर सिंह का रविवार को बाद दोपहर चंडीगढ़ के सैक्टर 25 स्थित शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। हरियाणा के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं कुमारी सैलजा के राजनीतिक सलाहकार रामकिशन गुज्जर व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रोहित जैन ने उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की