Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरमिटेज सेंट्रल सोसाइटी की तरफ से लगाया गया ज्योतिष कैंप सैकड़ों लोगों को मिला समाधान।

0
404

जीरकपुर वीआईपी रोड पर स्थित हरमिटेज सेंट्रल सोसाइटी में दीपक अहूजा एवं उषा वसुंधरा के सहयोग से ज्योतिष कैंप का आयोजन हुआ। लोगों ने अपनी समस्याओं से समाधान पाने के लिए वहां उपस्थित ज्योतिष गणों से परामर्श लिया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध ज्योतिषी मदन गुप्ता सपाटू थे।
विशेष अतिथि के रूप में ट्राइसिटी के जाने-माने ज्योतिष रमन जुनेजा, संजीव कुमार, रोहित कुमार, रेणु अब्बी,विनोद कुमार, वैशाली, यासमीन, सुखविंदर, पीयूषकुमार ,बलविंदर कौर, चेतना, वीडी पुजारी, जितेंद्र जोहरी, विजय मिश्रा आदि आए। उन्होंने अपनी विद्या अनुसार कुंडली , हस्त रेखा, वास्तु, नग,नंबर, टैरो, रेकी, विश्लेषण किया।
ज्योतिष आचार्या रेणु अब्बी ने बताया गुणी ज्योतिषी हमें जीवन के सुख-दुख में आगे बढ़ने की क्षमता को बढ़ाता है। माना ! मानव जीवन की घटनाएं भाग्य अनुसार घटित होती है। परंतु ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूजा-प्रार्थना, यज्ञ,मंत्र उच्चारण, उपाय , दिशा, नग एवं सकारात्मक सोच से जीवन के संघर्ष में समाधान अवश्य मिलता है।
एक निपुण ज्योतिषी वैद्य की भांति है जो जीवन में आने वाले कष्ट का निवारण करता है और जातक के जीवन को नई दिशा प्रदान करता है।

इस अवसर पर हरमिटेज सेंट्रल के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष अरोड़ा ने जीरकपुर में बन रहे अल्ट्रा लग्जरियस फ्लैट्स की बुकिंग, विशेषता के बारे में जानकारी दी।ज्योतिषियों को ट्रॉफी, अंग वस्त्र, उपहार प्रदान कर सम्मानित किया।

सैकड़ों लोगों को अपनी समस्याओं का समाधान मिला।
सहभोज की भी व्यवस्था की गई। सभी ज्योतिषियों ने हेरिटेज सेंट्रल
मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष अरोड़ा पत्नी निशा अरोड़ा एवं हेरिटेज सेंट्रल टीम का धन्यवाद किया।