पथ संचलन करते राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्राथमिक शिक्षण वर्ग के शिक्षार्थी।
भास्कर न्यूज | यमुनानगर
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का प्राथमिक वर्ग प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। समापन से एक दिन पूर्व शानदार पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से यह पथ संचलन प्रारंभ होकर प्रोफेसर कॉलोनी, छोटी लाइन, मधु चौक से होते हुए वापस विद्यालय प्रागंण में आकर संपन्न हुआ। इस संचलन कार्यक्रम में लगभग 100 स्वयं सेवकों ने भाग लेकर एकता, अनुशासन और राष्ट्र भक्ति का परिचय दिया। रास्ते में कई जगह नागरिकों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर संचलन का भव्य अभिनंदन किया। जिला के सह संघ चालक सेवा राम व वर्ग कार्यवाह गौरव कांबोज ने बताया कि शिक्षार्थियों को योग, व्यायाम, शारीरिक अभ्यास, बौद्घिक, प्रात: शीघ्र जागरण, प्रवचन, संवाद के माध्यम से और ज्यादा परिपुष्ठ व सक्षम बनाने का कार्य किया गया, जिसका प्रत्यक्ष लाभी शिक्षार्थियों के साथ-साथ समाज व राष्ट्र को भी होगा। इस अवसर पर जिला कार्यवाह कुंवर पाल सिंह, सुनील खुराना, हरिन्द्र कुमार, सुरेश शर्मा, सोमनाथ, रितेश कुमार अादि उपस्थित थे।


















