Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

सेवा इंटरनेशनल, ब्राह्मण वेलफेयर एसो. ने 50 परिवारों को आवंटित किया राशन

0
285


-भगवान परशुराम परामर्श केंद्र में आयोजित किया गया वितरण कार्यक्रम
गुडग़ांव, 1 जून 2021: ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन व सेवा इंटरनेशनल की तरफ से मंगलवार को 50 परिवारों को घरेलू जरूरत का सामान (सूखा राशन) वितरित किया गया। राशन वितरण कार्यक्रम राजीव नगर ईस्ट स्थित भगवान परशुराम परामर्श केंद्र में आयोजित किया गया। इससे पूर्व बसई रोड स्थित भगवान परशुराम वाटिका में हवन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में निगम पार्षद अश्विनी शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व आईआरएस समाजसेवी कल्याण सिंह शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नमो सेना के प्रदेश अध्यक्ष गगनदीप चौहान थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अश्विनी शर्मा ने कहा कि गुडग़ांव की प्रत्येक सामाजिक संस्थाओं को इस अवसर पर एकजुट होकर गुडग़ांव के लोगों की सेवा करनी चाहिए। विशेष तौर पर मिडिल परिवार की तरफ भी हमें ध्यान देना चाहिए। जहां पर उनको जरूरत के हिसाब से हम सूखा राशन दे सकें। रोजगार दिलवाने में हम उनकी मदद करें। तभी हमारे गुडग़ांव का विकास हो सकता है। ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा भगवान परशुराम परामर्श केंद्र में हर जरूरत मंद लोगों की सहायता की जा रही है। यह संस्था जाति-पाति से ऊपर उठकर लोगों की सेवा कर रही है। यह अपने आप में एक अनूठा उदाहरण है।
अध्यक्ष कल्याण सिंह शर्मा ने कहा कि करोना काल में सामाजिक संस्थाओं की एक अहम भूमिका रही है। उन्होंने जिला प्रशासन के साथ मिलकर अच्छा कार्य किया है। सेवा इंटरनेशनल की फागुन अधूपिया ने कहा कि गुड़गांव में हमारी कोशिश है कि हम लोगों की ज्यादा ज्यादा सेवा करें। हजारों लोगों को सूखा राशन वितरित किया जाएगा। यही हमारा और हमारी टीम का लक्ष्य है।
इस अवसर पर ब्राह्मण एकता मंच के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश भारद्वाज, ब्राहमण वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शर्मा, नमो सेना प्रदेश अध्यक्ष गगनदीप चौहान, संस्था उपाध्यक्ष विजय कुमार शांडिल्य, नगर निगम के पूर्व अधिकारी अंबिका प्रसाद शर्मा, आईटीआई के पूर्व प्राचार्य डॉ. सुरेश कौशिक, पूर्व पुलिस अधिकारी घनश्याम वशिष्ठ, सेवा इंटरनेशनल से फागुन अधुपिया, अंकित मलिक, विनोद नेगी, नरेंद्र चौहान, सत्य प्रकाश शर्मा पूर्व पुलिस अधिकारी, रामकिशन भारद्वाज सरपंच, दिनेश मुदगिल, रामचंद्र शर्मा, एसडी शास्त्री, योगेंद्र शर्मा, सुरेंद्र शर्मा गाड़ौली, मामचंद शर्मा चेयरमैन खादी ग्रामोद्योग फेडरेशन हरियाणा, संजय शर्मा,युवा नेता राहुल पांडे, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद थे।