समभंग थिएटर तथा स्वामी रामतीर्थ कल्चरल एजुकेशनल एच एम सोसाइटी की तरफ से 2दिसंबर सुबह 9:30बजे 28वां नाट्य उत्सव 2022 का आयोजन पंजाब कला भवन सेक्टर 16 चंडीगढ़ में किया गया। समभंग के अध्यक्ष सोमेश ने बताया समभंग थिएटर ग्रुप की स्थापना स्वर्गीय डॉक्टर राम स्वरूप गुप्ता जी ने 1982 में अपने छोटे बेटे और रंगमंच के जाने माने कलाकार श्री प्रभात जी की याद में की थी। प्रभात जी ने छोटी उम्र में एक बच्चे की जान बचाते हुए अपने प्राण त्याग दिए थे ।1982 से लेकर आज तक समभंग थिएटर ग्रुप उत्तर भारत का इकलौता ऐसा थिएटर ग्रुप है जो हर साल स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान करता है ।प्रभात के नाम पर पंजाब विश्वविद्यालय के भारतीय रंगमंच विभाग की ओर से प्रतिवर्ष टॉपर को उसके नाम का स्वर्ण पदक प्रदान किया जाता है। सम्भंग नाट्य उत्सव का आगाज़ गुरु कन्हैया लाल नृत्य कला संगम ने
गणेश वंदना (नृत्य प्रस्तुति) से किया। मिस लीज़ा ने पंजाबी लोक नृत्य पेश करके खूब वाह वाह लूटी
आनंदम डांस ग्रुप ने तांडव और राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत करके खूब तालियां बटोरी। शाहीन पब्लिक स्कूल मलोया के जूनियर विंग ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर लघु नाटिका प्रस्तुत की ।
हॉलमार्क पब्लिक स्कूल ने डाकू अंगुलिमाल लघु नाटिका प्रस्तुत की। आनंदम थियेटर ग्रुप ने पाइडपाइपर कहां है लघु नाटिका प्रस्तुत की।
राजकिय मिडल स्कूल सेक्टर 26 बापूधाम कॉलोनी,
शाहीन पब्लिक स्कूल मलोया, राजकीय मॉडल सीनियर सेक.स्कूल राजकीय माडल सीनियर सेक.स्कूल डी. ए. वी .पब्लिक स्कूल ,गुरु कन्हैया लाल नृत्य कला संगम आदि शहर के कई स्कूलों ने भाग लिया।
नाट्य उत्सव का आयोजन संगीत नाटक अकादमी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया तथा डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर की सहयोग से किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बलकार सिद्धू उपाध्यक्ष चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी और पारितोषिक वितरण मुख्य poppy Sharma आंचलिक प्रमुख सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने किया। मंच का संचालन श्रीमती सीमा गुप्ता ने बहुत ही सकुशलता से किया । समभंग उत्सव 2022 से श्रमति संतोष गर्ग ,श्री प्रेम विज, उर्मिल सखी, सुरेश पुष्पाकर, कंवल बिंदूसार, सीमा गुप्ता, देवराज त्यागी ,सुरेंद्र वर्मा को नवाजा गया।जज की भूमिका जगजीत सरीन तथा सुनील जोशी ने बखूबी निभाई।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020


















