Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

शादी से पहले अब मेडिकल कुंडली मिलाना भी जरूरी, ताकि शादी का बंधन सालों साल खुशी से चले

0
448

  • अवेयरनेस दोनों पार्टनर में से किसी एक का एचआईवी पॉजिटिव है तो दूसरे को भी हो जाती है बीमारी
  • मेडिकल कुंडली को लेकर लोगों को अवेयर कर रहे डॉ. अनिल नौसरवान

Dainik Bhaskar

Jul 08, 2019, 09:47 AM IST

चंडीगढ़. लोग शादी करने से पहले कुंडली मिलाते हैं, उसके बाद शादी करते हैं। लेकिन अब जमाना बदल गया है। शादी की कुंडली के साथ-साथ मेडिकल कुंडली भी मिलाना जरूरी हो गया है। इसकी वजह यह है कि जिनकी शादी होती है उन दोनों पार्टनर में से किसी एक को भी एचआईवी पॉजिटिव है तो दूसरे पार्टनर को एचआईवी पॉजिटिव हो जाता है।

इस तरह के कई मामले देशभर में सामने आ रहे हैं। यही वजह है कि अब शादी करने से पहले मेडिकल कुंडली मिलाना जरूरी हो गया है। यह कहना है मेडिकल कुंडली को लेकर लोगों को अवेयर करने वाले डॉ. अनिल नौसरवान का।

डॉ नौसरवान के इस अभियान को देशभर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशंस सपोर्ट कर रहे हैं। बीती रात वे सेक्टर-35 स्थित आईएमए में पहुंचे, जहां उनका आईएमए चंडीगढ़ चैप्टर के प्रेसिडेंट डाॅ. राजेश धीर ने स्वागत किया। रविवार सुबह वह चंडीगढ़ से शिमला के लिए साइकिल पर रवाना हो गए। डॉ. नौसरवान का कहना है कि बहुत मामलों में लड़कों या लड़कियों में साइकेट्रिक डिसऑर्डर होने की वजह से रिश्ते टूट जाते हैं।