Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

शादी की रस्मों में मिला कैश-गोल्ड लेकर भागने वाला दूल्हा गिरफ्तार

0
285

Dainik Bhaskar

May 18, 2019, 07:23 AM IST

  • आरोपी रवि ने पहले भी कर रखी हैं दो शादियां

पंचकूला. पंचकूला की डॉक्टर से शादी का वादा कर बारात वाले दिन रस्मों के नाम पर लाखों का गोल्ड, कैश लेकर भागने वाले दूल्हे को पंचकूला पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी रवि ने पूछताछ में बताया कि वह यमुनानगर का रहने वाला है। उसकी पहले ही दो शादियां हो चुकी हैं। दोनों पत्नियों को एक-दूसरे के बारे में पता नहीं है। अब वह यहां तीसरी शादी करने आया था, लेकिन बारात वाले दिन कैश और गोल्ड लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने महिला डॉक्टर की शिकायत पर सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज किया था। पंचकूला की एक डेंटिस्ट का ‘शादी डाॅट कॉम’ के जरिए सोनीपत के रवि कुमार से संपर्क हुआ था। 6 मई को शादी तय हुई। लड़की के परिवार ने पंचकूला में होटल बुक करवाया।

बारात के स्वागत के लिए परिवार इंतजार कर रहा था, लेकिन रवि खुद ही एक गाड़ी में होटल पहुंचा। बताया कि परिवार के लोग कुछ देर में आएंगे। झांसा दिया कि जब तक घरवाले आ रहे हैं तब तक शादी की रस्म शुरू करें। दूल्हे को कई लाख की डायमंड की रिंग पहनाई गई। गले में सोने की चेन, 50 हजार कैश और महंगे गिफ्ट दिए गए। इसके बाद मौका पाकर फरार हो गया।

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar.js?vm15′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();}}