चंडीगढ़ः विश्व साइकिल दिवस केे अवसर पर गांधी स्मारक भवन चंडीगढ़ की ओर से एक साईकिल रैली जागरूकता के लिए निकाली गई। इस रैली में मुख्य तौर से गांधी स्मारक भवन के निदेशक देवराज त्यागी, प्राकृतिक चिकित्सा समिति के अध्यक्ष डा. महेन्द्र पाल डोगरा, इम्पेक्ट आर्गेनाइजेशन के अमनदीप सिंह एवं निधि के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
देवराज त्यागी जी ने इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए कहा कि साईकिल चलाने से धन बचता है, पर्यावरण प्रदूषित नहीं होता तथा सेहत भी ठीक रहती है तथा साईकिल को पार्क करने में भी परेशानी नहीं होती।
अमनदीप सिंह आई.ई.सी, ईक्पैक्ट आॅर्गेनाइजेशन ने कहा कि साईकिल चलाने से शोर नहीं होता, एक्सीडेंट कम होते हैं तथा पर्यावरण ठीक रहता है। जानवरों के साथ एक्सीडेंट नहीं होता।
डा. एम.पी.डोगरा ने बताया कि साईकिल चलाने से स्वास्थ्य फिट रहता है। साईकिल चलाने से शुगर में लाभ होता है। बल्ड प्रेशर कम होता है हृदय मजबूत होता हैं।
सभी लोगों को साईकिल चलाने पर जोर दिया। इससे महंगे होते पेट्रोल और डीजल से भी बचा जा सकेगा। कार्यक्रम में आनंद राव, गुरप्रीत, पापिया, अमित आदि ने भाग लिया।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020