Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

विश्व शान्ति हेतु भव्य दीप यज्ञ

0
316

विश्व शान्ति हेतु भव्य दीप यज्ञ

इस समय विश्व घोर आपदाओं से जूझ रहा है. विश्व के कोने कोने में प्राकृतिक उत्पात घटित हो रहे हैं. युक्रेन और रूस के मध्य पिछले तीन हफ्तों से भी अधिक घोर युद्ध जारी है. ऐसे ही अन्य शक्तिशाली देश भी शान्ति प्रिय देशों और छोटे राष्ट्रों को आखें दिखाने लगे हैं. विश्व युद्ध होते होते टला है. कोरोना पुनः अपने पैर अधिक ठण्डे देशों में फैल रहा है. मानवता कठिन समय में जी रही है. ऐसे समय में केवल ईश्वर ही सहायक हो सकते हैं. सामुहिक प्रार्थना में बडा़ बल होता है. इसे ही आधार मान कर गायत्री परिवार चण्डीगढ़ एवं गायत्री परिवार की महत्वपूर्ण इकाई, “डिवाइन इण्डिया यूथ एसोसिएशन” निरन्तर चण्डीगढ़ में सामुहिक गायत्री महा यज्ञ, गायत्री भव्य दीप यज्ञों के आयोजन सामाजिक उत्थान संगठन सैक्टर 44 के सहयोग से करते आ रहे हैं.
ऐसा ही आयोजन रविवार दिनाँक 20.3.2022 को मकान न० 2384, सैक्टर 44- सी के प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया. दीप यज्ञ में गायत्री मन्त्र के सामुहिक उच्चारण के विज्ञान पर प्रकाश डालते हुए 24 गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मन्त्र से आहुतियां विश्व शान्ति के लिए अर्पित की गईं. साथ ही परिवार के सदस्य श्री दलजीत सिहं जी के युक्रेन में सुरक्षित होने के लिए भी इन विशेष आहुतियों से प्रार्थना की गई. उपस्थित जन समुह से भी विशेष प्रार्थना की गई कि वे ईश्वर की जिस भी रूप अराधना करते हैं, उनसे विश्व शान्ति की प्रार्थना करें. सर्व श्री दलवीर सिंह और प्रकाश शर्मा ने प्रज्ञागीत व उदबोधन के साथ दीप यज्ञ समपन्न करवाया. दिनाँक 19 मई से 22 मई, 2022 तक सैक्टर 44 में 51 कुण्डीय गायत्री महा यज्ञ होने जा रहा है जिसे समपन्न करवाने के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार, शान्ति कुंज, हरिद्वार से विद्वानों की टोली पधारेगी. इन सब यज्ञायोजनों में सामाजिक उत्थान संगठन के श्री अनूप सरीन जी व उनके सहयोगी अहम भूमिका निभा रहे हैं. दीप यज्ञ के दौरान ही श्री दलजीत सिहं जी ने अपनी माता जी और परिवार के अन्य सदस्यों को फोन से बताया कि ईश्वर की अपार कृपा से वे युक्रेन से सुरक्षित बाहर अन्य देश – स्थान के लिए निकल गए हैं. दलजीत सिहं जी की कुशलता का समाचार पाकर परिवार और दीप यज्ञ में आए लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई. सभी ने हाथ जोड़कर ईश्वर का इस सुखद सन्देश के लिए धन्यवाद किया.