
झज्जर | दादनपुर गांव स्थित आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और आदर्श ब्लॉसम प्ले स्कूल में बेस्ट टिफिन प्रतियोगिता हुई। इसका मुख्य उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार खाने से अवगत कराना था। प्रतियोगिता में करीब 200 विद्यार्थियों ने अपने हुनर का बेहर प्रदर्शन किया। शुभारंभ संस्था समिति की सदस्या सीजू गहलावत ने किया। साथ ही पौष्टिक आहार से होने वाले लाभों को बताते हुए सदा पौष्टिक आहार खाने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य जय प्रकाश यादव ने पौष्टिक आहार खाने की सलाह दी। निर्णायक मंडल की भूमिका सीजू ने निभाई। इस प्रतियोगिता में अनवीता, नव्या, ईशांत, पारिका, शगुन, लक्षिता, युग, अलीशा, अन्तिम, प्रतीक, दिशानी, सरस, मुकुल, स्नेहा, तक्षक, प्राक्षी, यश, रवीना, दीपांशु, दिपाली, कनक, समर, अंजलि सृष्टि, विराट का टिफिन सर्वोत्तम रहा।