Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

विकी कौशल ने कराया फोटोशूट, मॉडल पूजा मोर के साथ शावर में भीगते आए नजर

0
299

Dainik Bhaskar

Jul 05, 2019, 07:33 PM IST

बॉलीवुड डेस्क. फिल्म मसान से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले विकी कौशल लगातार बेहतरीन फिल्मों के साथ सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जा रहे हैं। विकी ने हाल ही में वोग मैग्जीन के लिए फोटोशूट करवाया है। विकी ने फोटोशूट की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। 

 

फोटोज पर भाई और को-स्टार ने किए कमेंट

विकी की कुछ फोटोज मॉडल पूजा मोर के साथ भी हैं। इनमें वो शावर के भीगते हुए नजर आ रहे हैं। फोटोशूट में विकी काफी हॉट नजर आ रहे हैं। विकी ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘वोग में भीगा हुआ’।

 

विकी की इंस्टा पोस्ट

 

विकी की पोस्ट पर उनके छोटे भाई और गोल्ड फिल्म फेम सनी कौशल ने कमेंट किया- सनी ने लिखा- ‘लौंडे…आराम से बीमार पड़ जाएगा।’

 

भाई सनी का कमेंट

सनी का कमेंट

 

 

वहीं मसान फिल्म में उनकी कोस्टार रहीं ऋचा चढ्डा ने कमेंट में लिखा- ‘लगता है तुम भूल गए हो कि तुम्हारी शर्ट ट्रांसपेरेंट है।’

 

ऋचा का कमेंट

सनी का कमेंट

 

एक साथ 5 फिल्मों में व्यस्त विकी
वर्क फ्रंट की बात करें विकी इन दिनों एक साथ पांच फिल्मों में व्यस्त हैं। फिल्म भूच: द हॉन्टेड शिप पार्ट वन की शूटिंग कर रहे हैं। ये फिल्म इस साल 15 नवंबर को रिलीज होगी। इसी के साथ शूजीत सरकार निर्देशित उधम सिंह की बायोपिक में वो नजर आएंगे। ये अगले साल गांधी जयंती पर रिलीज होगी। इन दो फिल्मों के बाद वो करण जौहर की तख्त की शूटिंग में जुटेंगे। इसमें मुगल बादशाह औरंगजेब का रोल करेंगे। वहीं मेघना गुलजार फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर फिल्म बना रही हैं इसमें विकी मार्शल के रोल में दिखाई देंगे।